बॉलीवुड एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने ब्लूमबर्ग की पॉप पावर लिस्ट में 22वां स्थान हासिल कर पहली बार भारतीय कलाकार के रूप में इतिहास रच दिया है। यह भारतीय संगीत के लिए गर्व का पल है। इस लिस्ट में पोस्ट मेलोन, ब्रूनो मार्स और बेयोंसे जैसे कई बड़े पॉप स्टार्स का नाम शामिल है।
किन सिंगर्स के नाम हैं शामिल
हिमेश का यह मुकाम उनकी 20 साल से ज्यादा की मेहनत और लोकप्रियता का सबूत है। उनके गाने आज भी दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं। इस लिस्ट में बिली इलिश, एड शीरन और लेडी गागा जैसे सितारों के साथ उनका नाम भारतीय पॉप संस्कृति की बढ़ती वैश्विक पहचान को दिखाता है। ब्लूमबर्ग की इस रैंकिंग के लिए 1.2 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। दुनिया भर के प्रशंसकों ने वीवर्स प्लेटफॉर्म पर वोट देकर चुना कि कौन इस सूची में रहेगा। हिमेश की इस उपलब्धि पर उन्हें इंस्टाग्राम पर ढेर सारी बधाइयां मिलीं।
हिमेश का करियर
हाल ही में दिल्ली में सारेगामा लाइव के कैपमेनिया शो में हिमेश की परफॉर्मेंस ने नए और पुराने प्रशंसकों को फिर से जोड़ा। फिल्मों की बात करें, तो हिमेश आखिरी बार 'बैडस रवि कुमार' में नजर आए। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल न रही, लेकिन हिमेश का संगीतकार और गायक के रूप में योगदान आज भी मजबूत है।
यह भी पढ़ें: Suhana Khan Agastya Nanda: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा संग दिखीं सुहाना खान, वायरल हुआ वीडियो..