फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan Agastya Nanda: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा संग दिखीं सुहाना खान, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 08 Aug 2025 09:27 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान एक बार फिर से साथ दिखाई दिए। जिससे उनके डेटिंग की अफवाहें फिर से तेज हो गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @suhanakhan2
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा, जो जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में साथ काम कर चुके हैं, हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में दोनों साथ दिखाई दिए। इस वायरल वीडियो में दोनों बातचीत करते और हंसते हुए नजर आए, जिससे उनके डेटिंग की अफवाहें फिर से तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो
इस वायरल वीडियो में सुहाना और अगस्त्य भीड़ में एक-दूसरे से बात करते दिख रहे हैं। उनकी बातचीत सामान्य दिखाई दी, लेकिन प्रशंसकों ने इसे खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। फैंस सुहाना और अगसत्य को एक साथ देखकर खुश होते हैं और उन्हें क्यूट कपल बुलात हैं।
विज्ञापन

सुहाना और अगस्त्य का करियर
सुहाना खान जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। किंग में शाहरुख और सुहाना के अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी जैसे सितारे नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बहरहाल, दोनों ही अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें