फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने के मामले पर धर्मेंद्र की सफाई, 'मैं ठीक हूं'

Thu, 28 May 2015 07:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जाने माने अभिनेता धर्मेंद्र ने तबीयत बिगड़ने के मामले पर सफाई पेश की है। उनका कहना है कि वो बिल्कुल ठीक हैं और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बृहस्पतिवार सुबह टीवी रिपोर्ट्स में उन्हें बीमार बताया गया। और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। लेकिन अब इस 79 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि वो ठीक हैं।

सूत्रों की मानें तो धर्मेंद्र बीते दिनों अपना एमआरआई कराने ब्रीच कैंडी अस्पताल गए थे। उन्हें करीब पांच साल पहले सीने में दर्द महसूस हुआ था, तब इलाज के बाद वो ठीक हो गया था।
विज्ञापन


लेकिन बृहस्पतिवार को मीडिया में अचानक खबर आई कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर बाद में धर्मेंद्र अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी।

धर्मेंद्र को 14वीं लोकसभा के लिए बीकानेर से सांसद चुना गया था। आखिरी बार धर्मेंद्र 2013 में 'यमला पगला दीवाना-2' में नजर आए थे। इस साल वो 'घायल वंस अगेन' में दिखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें