फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Entertainment: पूजा एंटरटेनमेंट ने बॉलीवुड में पूरे किए 27 साल, 6 फरवरी को होगी बड़ी घोषणा

Sat, 05 Feb 2022 02:58 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के सबसे पुराने प्रोडक्शन हाउसेस में से एक पूजा एंटरटेनमेंट सिनेमा की दुनिया में आज अपने 27 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर पूजा एंटरटेनमेंट की तरफ से 6 फरवरी को कोई बड़ी घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
Bollywood production house Pooja Entertainment films - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सबसे पुराने प्रोडक्शन हाउसेस में से एक पूजा एंटरटेनमेंट सिनेमा की दुनिया में आज अपने 27 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर पूजा एंटरटेनमेंट की तरफ से अब तक की जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट ने साल 1995 में अपने सफर की शुरुआत फिल्म 'कुली नंबर 1' से की थी, जो हिट हुई। इसके बाद गोविंदा और सदी के महानायक अमिताभ की फिल्म 'छोटे मियां बड़े मियां' भी पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन तले ही बनीं थीं। इसके बाद इस प्रोडक्शन हाउस से कई फिल्मों का निर्माण हुआ जो हिट रहीं। पूजा एंटरटेनमेंट ने अपनी जर्नी शेयर करने के साथ ही कल 6 फरवरी 2022 को एक बड़ी घोषणा करने का संकेत भी दिया है।

विज्ञापन

pooja entertainment - फोटो : insta
1995 में 'छोटे मियां बड़े मियां' से शुरु किया था सफर-
पूजा एंटरटेनमेंट ने अपने फिल्मी सफर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यह सब 1995 में शुरू हुआ, जब बॉलीवुड के दरवाजे, जिसे हम घर कहते हैं, हमारे लिए खुल गया! तब हमें नहीं पता था कि हम कितनी दूर आ जाएंगे। और अब, हम यहां गर्व के साथ कह रहे हैं- पूजा एंटरटेनमेंट के 27 साल! यह यात्रा आपके बिना संभव नहीं होगी! कल, आज और कल के लिए धन्यवाद! कल दोपहर 12:30 बजे, रविवार को हमारी बड़ी घोषणा के लिए बने रहें"।




 
विज्ञापन

बॉलीवुड की दी हैं कई हिट फिल्में-
पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस को सन 1995 में वाशु भगनानी द्वारा स्थापित किया गया था। पूजा एंटरटेनमेंट कंपनी कंपनी कुली नंबर 1, बीवी नंबर 1, रंगरेज, शादी नंबर 1, बेल बॉटम और जवानी जानेमन जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें