फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में डूबा बाॅलीवुड, किसी ने देश तो किसी ने विदेश में किया सेलिब्रेट

Sun, 01 Jan 2017 06:24 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
घड़ी की सुईयों ने जैसे ही रात के 12 बजाए समूचा बालीवुड नए साल के जश्न में डूब गया। कुछ बालीवुड स्टार्स ने जहां देश के अंदर ही मस्ती की वहीं कई ने विदेश में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने घर पर ही जश्न मनाया। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : twitter
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ लंदन में न्यू ईयर में जश्न मनाया। शिल्पा ने लिखा, वर्ष 2016 में लंदन का बहुत बढ़िया अनुभव रहा । नए साल में मैं सभी नकारात्मक चीजों, यादों को पीछे छोड़ सकारात्मक सोच रही हूं।
विज्ञापन

3 of 8
bollywood new year - फोटो : twitter
बाॅलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'रईस' में अपने आइटम सॉन्ग 'लैला' से धूम मचा रही अभिनेत्री सनी लियोनी ने कोलकाता में अपने चाहने वालों के बीच नए साल का जश्न मनाया।

4 of 8
bollywood new year - फोटो : twitter
सनी ने ट्वीट किया कि पहली बार उन्होंने लैला गाने पर परफॉर्म किया। मैंने अपने नए साल की शुरुआत अपने सर्वश्रेष्ठ गाने के साथ की। इस दौरान उनके पति डेनियल वेबर भी उनके साथ थे।
 
विज्ञापन

5 of 8
bollywood new year - फोटो : twitter
साल 2016 में शादी करने वाली बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में नए साल का जश्न मनाया। बिपाशा ने लिखा, सभी को नए साल की बधाई। यहां सिडनी में जमकर आतिशबाजी हो रही है।
विज्ञापन

6 of 8
bollywood new year - फोटो : twitter
हाल ही में बेटे तैमूर को जन्म देने वाली अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने घर पर अपनी बहन करिश्मा और भाई रणबीर कपूर के साथ नए साल का जश्न मनाया।
विज्ञापन

7 of 8
bollywood new year - फोटो : twitter
फिल्म निर्माता करण जौहर, नेहा धूपिया ने न्यूयार्क, मल्लिका शेहरावत और अनिल कपूर ने पेरिस में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। नेहा धूपिया ने ट्वीट किया, दोस्तो नया साल मुबारक हो। न्यूयार्क से आप सबको ढेर सारा प्यार ।
विज्ञापन

8 of 8
bollywood new year - फोटो : twitter
वहीं अभिनेत्री अमीषा पटेल ने 31 दिसंबर की रात मुंबई पुलिस के लोगों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। अमिषा ने लिखा, मुंबई पुलिस हमारे नए साल की रात को सुरक्षित बना रही है। इसलिए मैं उनके साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें