फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishal Dadlani: विशाल ददलानी हुए हादसे का शिकार, रद्द करना पड़ा कॉन्सर्ट, कहा- जल्द वापस आ जाऊंगा

Fri, 14 Feb 2025 01:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishal Dadlani: विशाल ददलानी ने घायल होने के बाद हाल ही में अपना पुने का कॉन्सर्ट रद्द कर दिया। उन्होंने फैंस को आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विशाल ददलानी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीतकार विशाल ददलानी हाल ही एक दुर्घटना का शिकार हो गए। घायल होने की वजह से उन्हें अपना शो भी स्थगित करना पड़ा। यह शो 2 मार्च को होने वाला था, लेकिन अब इसे कैंसिल कर दिया गया है। इस कॉन्सर्ट में उनके साथ शेखर रवजियानी भी प्रस्तुति देने वाले थे। Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया से पहले शो पर हार्दिक भी कर चुके हैं गंदी बात, जानें मामला
विज्ञापन


विशाल ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
विशाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को इस बदलाव की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने अपनी चोट के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी। उन्होंने लिखा, "मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। जल्द ही मैं वापस आ जाऊंगा। मैं आप सभी को अपडेट देता रहूंगा।" इस हादसे के बाद फैंस सोशल मीडिया पर विशाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
Chhaava Day 1 BO Collection: एडवांस बुकिंग में ही ‘छावा’ बनी विक्की की मूवी नंबर वन, ‘बैड न्यूज’ को पीछे छोड़ा
विज्ञापन


आयोजकों ने दी प्रतिक्रिया
कॉन्सर्ट को आयोजित कर रहे 'जस्ट अर्बन' ने भी इस स्थिति पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जानकारी दी कि विशाल ददलानी का इलाज चल रहा है और वह इस दुर्घटना से उबर रहे हैं। साथ ही, आयोजकों ने यह आश्वासन दिया कि कॉन्सर्ट जल्द ही फिर से तय किया जाएगा।VD12: विजय की 'किंगडम' को 24 घंटे में मिले इतने व्यूज, तीन भाषाओं में रिलीज टीजर ने किया कमाल

शेखर के साथ मिलकर खूब चलाया जादू
वर्क फ्रंट की बात करें तो विशाल शेखर के साथ मिलकर कई फिल्मों का सुपरहिट संगीत तैयार कर चुके हैं। वह गायक के रूप में भी कई चार्टबस्टर गाने गा चुके हैं। इसके अलावा वह कई सिंगिंग रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं।
Nadaaniyan: करोड़ों की कार छोड़कर ऑटो में दिखे इब्राहिम और खुशी, 'नादानियां' का अलग अंदाज में किया प्रचार

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें