श्रेया को देखते ही आईफा में शाहरुख ने लगाया गले
- फोटो : इंस्टाग्राम@shreyaghoshal
8 मार्च से शुरु हुए IIFA Awards 2025 का समापन 9 मार्च की रात को ग्रैंड इवेंट के साथ हुआ। इस दौरान बड़े सितारे यहां पर पहुंचे। इस दौरान कई सितारों को पुरस्कारों से नवाजा गया। लेकिन इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा किंग खान की रही। इसी मौके का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें श्रेया घोषाल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं।