फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड के 5 'मुन्ना बजरंगी' जिनकी जिंदगी पर बनी फिल्में, तो दहल गया बॉक्स ऑफिस

Mon, 09 Jul 2018 02:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui
विज्ञापन
पूरे उत्तरांचल में आतंक का प्रयाय माने जाने वाले मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या कर दी गई है। 9 गोलियां लगने के बाद शवगृह तक से जिंदा लौटने से लेकर बीजेपी विधायक पर एके-47 से ताबड़तोड़ 100 गोलियां मारकर बीजेपी विध्याक का शरीर छलनी करने तक, इस माफिया डॉन की जिंदगी किसी हिन्दी मासाल फिल्म जैसी ही थी।
विज्ञापन


मुन्ना बजरंगी की तरह ऐसे कई ऐसे खूंखार डॉन और अपराधी रहे हैं, जिनके नाम को भुनाने की कोशिश करने में बॉलीवुड पीछे नहीं रहा। गैंगस्टर्स पर जितनी भी फल्में बॉलीवुड ने बनाई हैं, उनमें से ज्यादातर ने टिकट खिड़की पर अच्छी खासी कमाई की है। एक नजर ऐसी ही फिल्मों पर...

गैंग्स ऑफ वासेपुर
अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को दोनों भाग झारखंड के धनबाद के कोल माफिया और गैंगवार से प्रेरित है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फैजल खान का किरदार निभाया था। उनका कैरेक्टर फहीम खान से प्रेरित था। वैसे तो फिल्म में फैजल खान के किरदार की मौत हो जाती है। मगर असल में फहीम को हजारीबाग जेल में उम्र कैद की सजा मिली थी। फिल्म के उस सीन ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं जिसमें फैजल खान रामाधीर की गोलियों से भूनकर हत्या कर देता है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई 
इमरान हाशमी और अजय देवगन स्टारर फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई गैंगस्टर हाजी मस्तान की जिंदगी से प्रेरित थी। 60-70 के दशक में मुंबई में कई गैंगवार में मस्तान का नाम आया। फिल्म के एक्शन सीन और डायलॉग्स खूब पसंद किए गए थे। फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे।
विज्ञापन

कंपनी
अजय देवगन और विवेक ओबरॉय स्टारर फिल्म कंपनी अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम और छोटा राजन के अलग होने की घटना से प्रेरित थी। यह विवेक ओबरॉय की डेब्यू फिल्म है। राम गोपाल वर्मा निर्देशित यह फिल्म हिट हुई थी। 

डैडी
अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म डैडी गैंगस्टर अरुण गवली की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्म गवली के माफिया डॉन से राजनीति तक के सफर को दिखाती है। हालांकि, इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें