फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर NCB की छापेमार कार्रवाई, कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद

Sun, 08 Nov 2020 03:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर NCB की छापेमार कार्रवाई।
  • भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद।
विज्ञापन
1 of 5
फिरोज नाडियाडवाला
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद खुले बॉलीवुड के ड्रग एंगल को लेकर खुलासों का दौर लगातार जारी है। इसी मामले में एनसीबी की टीम ने कुछ फिल्म निर्माता और निर्देशकों के घर पर छापेमार कार्रवाई की है। फिरोज नाडियावाला को एनसीबी की टीम ने समन भी भेजा है। वहीं, उनकी पत्नी से रविवार को पूछताछ की गई।
विज्ञापन

2 of 5
फिरोज नाडियाडवाला - फोटो : फाइल फोटो
खबरों के मुताबिक इस मामले में फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के नाम का खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर NCB की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शनिवार से ही NCB की ड्रग्स रैकेट मामले में एक ड्राइव चल रही है। जिसके तहत ये कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में निर्माता के घर से ड्रग्स बरामद हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : फाइल फोटो
एनसीबी ने छापेमारी के दौरान ड्रग्स और नकद भी बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, लोखंडवाला, मलाड, अंधेरी और नवी मुंबई में अभी भी छापेमारी जारी है। वहीं, एनसीबी की टीम ने इस्माइल शेख नामक एक ड्रग पैडलर के साथ चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है।

4 of 5
वेलकम - फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि फिरोज नाडियाडवला 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी कई हिट फिल्मों के निर्माता हैं। इससे पहले इनकम टैक्स बकाया मामले में भी फिरोज नाडियाडवाला को तीन महीने की जेल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा प्रकाश - फोटो : PTI
गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर रहीं करिश्मा प्रकाश के घर पर भी NCB ने छापेमार कार्रवाई की थी। जिसमें उनके घर से भी कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई थी। जिसे बाद उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था। फिलहाल करिश्मा से इस मामले में पूछताछ जारी है।


पढ़ें: Joe Biden: कंगना रणौत ने जो बाइडन पर कसा तंज, ‘गजनी’ से तुलना करते हुए कहा- ‘एक साल से ज्यादा नहीं टिकेंगे’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें