फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वे निर्देशक जिनकी पहली फिल्म ने कमाए 100 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म के हीरो लॉचिंग बड़े ही भव्य तरीके से होती है लेकिन निर्देशक कि किस्मत ऐसी नहीं होती। बड़े स्टार एक फ्रेश निर्देशक के साथ काम करने से हिचकते हैं और निर्माता भी ऐसी फिल्मों पर पैसा लगाने से बचते हैं। लेकिन इनके बीच भी कुछ ऐसे फिल्म निर्देशक हैं जिनकी पहली फिल्म ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया ने कुछ ऐसे ही निर्देशकों की पड़ताल की है।
विज्ञापन


यह अलग बात है कि फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में जाने की असल वजह फिल्म की स्टार वैल्यू रही है। सलमान की पिछले कई फिल्में नए निर्देशक के साथ ही हैं। यह सारी फिल्में निर्देशक नहीं बल्कि सलमान की वजह से ही हिट हुई हैं। लेकिन फिल्म की सफलता का श्रेय निर्देशकों को भी मिला। चलिए मिलते हैँ कुछ ऐसे ही चंद खुशनसीब निर्देशकों से।

हालिया हिट फिल्म किक

हाल ही सलमान खान की फिल्म किक रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियावाला ने‌ किया। साजिद द्वारा निर्देशित की गई यह पहली फिल्म है। इसके पहले साजिद नाडियावाला एक सफल निर्माता के रूप में जाने जाते रहे हैं।

साजिद की यह फिल्‍म न सिर्फ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई बल्कि इसने 200 करोड़ के मार्क को भी छुआ। अब तक यह फिल्म लगभग 230 करोड़ कमा चुकी है। हिंदी सिनेमा के इति‌हास में यह यह दूसरे नंबर की सफल फिल्म बन गई है। एक नंबर पर धूम 3 कायम है।

भाई से ज्यादा सफल

फिल्म इंडस्ट्री में अनुराग कश्यप का नाम एक अदब के साथ लिया ‌जाता है। व‌जह उनकी फिल्मों की मेकिंग स्टाईल। आज बहुत सारे नए निर्देशक अनुराग को कॉपी करते हैं। लेकिन जो कारनामा अनुराग नहीं कर पाए वह उनके छोटे भाई अभिनव कश्यप कर गए।

अभिनव द्वारा निर्देशित पहली ही फिल्म दबंग 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। यह फिल्म इतनी हिट रही कि फिल्म का कैरेक्टर चुलबुल पांडेय हिंदी फिल्मों की पहचान बन गया।

सलमान के भाई की फिल्म

सलमान के भाई अरबाज खान द्वारा निर्देशित पहली ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई। बात दबंग 2 फिल्म की हो रही है। सलमान खान ‌ही इस फिल्म के लीड रोल में थे।

अरबाज द्वारा निर्देशित यह फिल्म दबंग की सीक्वल फिल्म थी। दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप से सलमान की कुछ अनबन हो जाने की वजह से अरबाज ने इस फिल्म को निर्देशित किया। खास बात यह थी कि यह दबंग से बड़ी ‌हिट साबित हुई।

सलमान ने दिया नए निर्देशक को सहारा

सलमान खान को हमेशा से ही शायद खुद की ब्रांड वैल्यू पर विश्वास रहा है। इसीलिए उन्होंने साउथ एक निर्देशक को खुद को लेकर हिंदी में फिल्म निर्देशित करने का मौका दिया।

बात हो रही है सलमान की 100 करोड़ी फिल्म बॉडीगॉर्ड के निर्देशक सिद्दकी की। सिद्दकी साउथ की फिल्‍मों के बड़े नाम भले ही थे लेकिन हिंदी सिनेमा में उनकी कोई पहचान नहीं ‌थी। यह शायद सलमान का जादू ही था उनकी पहली ही फिल्म 100 करोड़ी साबित हुई।

एक और साउथ निर्देशक

एक और साउथ निर्देशक मुर्गादास के साथ भी कुछ ऐसा ही संयोग रहा। मुर्गादास ने आमिर खान को लेकर अपनी हिंदी फिल्म निर्देशित की। फिल्म थी गजनी। फिल्म साउथ में इसी नाम से बनी गजनी फिल्म की रीमेक थी।

यह फिल्म सुपरहिट रही। साउथ की फिल्म होने के बावजूद यह फिल्म पूरी तरह हिंदी फिल्म के फ्लेवर की लगी। आमिर खान द्वारा फिल्म के लिए बनाया गया लुक लंबे समय दर्शकों को याद रहेगा। फिल्‍म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की।

विज्ञापन

क्या यह चेतन भगत का जादू था

चेतन भगत के उपन्यास 2 स्टेट्स पर इसी नाम से फिल्म बनी। अभिषेक वर्मन ने फिल्म को निर्देशित किया। माई नेम इज खान, जोधा अकबर जैसी फिल्मों को असिस्ट कर चुके अभिषेक की निर्देशक के रूप में यह पहली फिल्म थी।

फिल्म हिट हुई और 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई। हालांकि फिल्म की सफलता के पीछे अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को ज्यादा क्रेडिट दिया गया। यह फिल्म आलिया के बोल्ड दृश्यों की वजह से भी चर्चाओं में आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें