सुपरस्टार आमिर खान को सेंसर बोर्ड से फिल्म प्रमाणपत्र लेने के लिए कभी रिश्वत देने जैसी स्थिति से नहीं गुजरना पड़ा। आमिर कहते हैं कि अगर उनसे किसी ने रिश्वत मांगी तो वह फौरन पुलिस बुला लेंगे।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार को सोमवार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अदालत ने उन्हें मंगलवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। कुमार के बारे में पूछे जाने पर आमिर ने कहा, "मुझे उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।"