फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farah Khan: फराह खान ने रसोइए दिलीप का नाम लेकर फर्जीवाड़ा को लेकर दी चेतावनी, बोलीं- 'हम शिकायत कर रहे हैं'

Sun, 03 Aug 2025 11:24 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan Cook Dilip: फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान, जो अपने रसोइये दिलीप के साथ मिलकर लोकप्रिय कुकिंग वीडियो ब्लॉग बनाती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक धोखेबाज के खिलाफ चेतावनी दी है। 
 
विज्ञापन
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर फरहा खान और उनके कुक दिलीप एक कुकिंग शो और इसके बाद ट्रैलर शो से दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं। इसी बीच फराह ने एक शख्स के धोखेबाजी का कारनामा सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो दिलीप के नाम से फर्जी अकाउंट चला रहा था और उसने हजारों फॉलोअर्स बना लिए थे।
विज्ञापन

 

फराह का पोस्ट
फराह ने आज रविवार सुबह इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फर्जी अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें 50,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इस अकाउंट ने खुद को ब्लॉगर बताया और फराह का नाम भी इस्तेमाल किया। इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर फराह ने लिखा, "यह फर्जी अकाउंट है, और हम इसकी शिकायत कर रहे हैं।" उन्होंने धोखेबाज को टैग करते हुए कहा, "बेहतर होगा कि आप इसे हटा दें।" फराह के पोस्ट के कुछ ही मिनटों बाद, उस अकाउंट ने अपना नाम और फोटो बदल दिया और सारी पोस्ट हटा दीं। अब उस अकाउंट का नाम A1 ब्लॉगर है, और इसमें कोई पोस्ट नहीं है।

 
विज्ञापन

फराह और दिलीप के बारे में
फराह और दिलीप के कुकिंग व्लॉग्स पिछले कुछ साल में बहुत लोकप्रिय हुए हैं। इन व्लॉग्स में फराह और दिलीप मशहूर हस्तियों के घर जाकर लजीज खाना बनाते हैं और मजेदार बातचीत करते हैं। इसके अलावा हाल ही में फराह ने अपने कुक दिलीप के साथ एक ट्रैवल शो शुरू किया है, जो वह अपने यूट्यब चैनल पर शेयर करती हैं। फराह ने हाल ही में बताया कि उन्होंने दिलीप को 12-13 साल पहले अजय देवगन के बंगले के बाहर खोजा था। 

यह भी पढ़ें: Vijay Deverakonda: 'किंगडम' देखने के बाद सुकुमार ने किया विजय देवरकोंडा को कॉल, जानें क्या है पूरा मामला..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें