सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी अपने फैंस को दशहरे की शुभकामाएं दी हैं।
टीवी अभिनेत्री शमा सिकंदर ने भी अपने फैंस को दशहरा की बधाई दी हैं। शमा सिकंदर हमेशा बोल्ड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर चर्चा में रहती हैं।
लंबे समय से फिल्मी परदे से दूर चल रहीं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को दशहरा की शुभकामाएं दी हैं। इस तस्वीर में उर्मिला काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने चाहने वालों को ट्विटर के जरिए विजयदशमी की शुभकामाएं दी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस को बधाई दी।