मायानगरी मुंबई में सेलेब्स अक्सर स्पॉट होते हैं। ऐसे में उनके लुक्स और अंदाज जानने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस सिलसिले में ही एयरपोर्ट पर दो एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया। पहली हैं टीवी की मशहूर अदाकारा और फिल्म संजू में पिंकी का किरदार निभा चुकी करिश्मा तन्ना। यहां भी करिश्मा पिंक अवतार में नज़र आईं। जल्द ही इनकी एक और फिल्म आएगी जिसकी शूटिंग यह खत्म कर चुकी हैं, नाम है टीना एंड लोलो।
विज्ञापन
2 of 6
नोरा फतेही
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
दूसरी हैं नोरा फतेही। करिश्मा तन्ना के बाद इस एयरपोर्ट पर नोरा फतेही सफेद ट्रैक सूट में नज़र आई। साथ ही साथ इन्होंने सफेद रंग को कॉम्प्लीमेंट देने वाला लाल रंग का वेस्ट भी पहना है। नोरा हमेशा ही अपना एयरपोर्ट लुक निराला रखती हैं। इन दिनो नोरा फिल्म स्ट्रीट डांसर पर जोरो शोरों से काम कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
यामी गौतम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
रविवार की शाम अक्सर सब आराम करते हैं। इसी तरह बीते रविवार के दिन फिल्म एक्ट्रेस यामी गौतम भी मायानगरी में यहां नज़र आईं। सफेद और ब्लैक स्ट्राइप्स इस वन पीस ड्रेस को पहने यामी कॉस्मैटिक प्रॉडक्ट्स की शौपिंग करके निकलती नज़र आ रही हैं।
4 of 6
श्वेता बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
वहीं दूसरी तरफ फिल्मी जगत के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी नज़र आईं। यहां श्वेता कैजुअल अवतार वाले मूड में नज़र आईं। रविवार के दिन छुट्टी का इस्तेमाल श्वेता ने सैलोन जाकर किया।
विज्ञापन
5 of 6
पालोमा ढिल्लन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
जहां एक तरफ मायानगरी में जाने माने सितारे स्पॉट किए गए। वहीं एक सून टू बी स्टार भी नज़र आईं। यह हैं पालोमा ढिल्लन जो मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन की बेटी हैं। इस तस्वीर को देख यह साफ ज़ाहिर होता है की अन्य स्टार किड्स की तरह यह स्टार किड भी जल्द ही फिल्मी जगत में दस्तक दे सकती हैं।
इन सबके बाद शाम के वक्त नज़र आया एक और स्टार किड। यह स्टार किड है आहान शेट्टी यानी सुनील शेट्टी का बेटा। आहान यहां जिम से निकलते नज़र आ रहे हैं। लगता है अपनी डेब्यू फिल्म आर एक्स 100 के लिए आहान जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं।