फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेताओं की ब्रांड वैल्यू में रणवीर बने नंबर वन, पिछली तीन फिल्मों ने कमाए इतने करोड़

Tue, 18 Jun 2019 10:09 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा में ब्रांड वैल्यू के मामले में नंबर एक पर चल रहे अभिनेता रणवीर सिंह की पिछली तीन फिल्मों की कमाई 800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। लगातार तीन सुपरहिट फिल्में देकर वह हिंदी सिनेमा की नई तिकड़ी में टॉप पर पहुंच गए हैं। अपनी अगली फिल्म '83' में आलराउंडर कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर विज्ञापन की दुनिया में भी नया रिकॉर्ड बनाते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
RANVEER SINGH - फोटो : Twitter
इन दिनों उन्हें लेकर विज्ञापन बनाने की डिमांड सबसे ज्यादा है। पिछले साल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज के बाद से ही रणवीर सिंह लगातार तरक्की कर रहे हैं। 'पद्मावत' के बाद 'सिम्बा' और 'गली बॉय' की कामयाबी ने भी उनकी ब्रांड वैल्यू को बढ़ाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आंकड़ों के मुताबिक, इन तीनों फिल्मों का कारोबार 800 करोड़ रुपये से ऊपर का हो चुका है और 2018 व 2019 में अब तक किसी दूसरे कलाकार की फिल्मों ने इतनी कमाई नहीं की है। इस कमाई के बारे में चर्चा करने पर लंदन में शूटिंग कर रणवीर फोन पर कहते हैं, ‘मेरी फिल्म सिम्बा का एक संवाद है कि मैं पैसे का नहीं प्यार का भूखा हूं। मैं निजी जिंदगी में भी ऐसा ही हूं। मेरी फिल्मों की कमाई का फायदा पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हो रहा है। मैं अपनी निर्माताओं के लिए बहुत खुश हूं और शुक्रगुजार हूं इन लोगों का इन्होंने मुझ पर इतना भरोसा किया।’

4 of 5
Ranveer Singh - फोटो : amar ujala mumbai
देश में इन दिनों सिनेमा को उद्योग का दर्जा दिलाने की मुहिम नए सिरे से चल रही हैं। इस बारे में जिक्र छिड़ने पर वह कहते हैं, ‘मैं सिनेमा उद्योग में खुद को एक लीडर के तौर पर देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि सिनेमा का कारोबार आगे से आगे बढ़ता रहे। सिनेमा उद्योग के काम का हिस्सा बनकर मैं भी अपना पेट पालता हूं और यही मेरी रोज़ी-रोटी है। मेरा मानना है कि सिनेमा में भी सबका विश्वास और सबका विकास की थीम आगे बढ़नी चाहिए।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह और सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह टीम इंडिया को चीयर करने के लिए मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में पहुंचे थे। यहां रणवीर ने कमेंट्री के दौरान जमकर मस्ती की। उन्होंने सुनील गावस्कर के साथ 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' गाने पर डांस भी किया । इसके अलावा रणवीर फिल्म '83' के लिए कपिल देव से ट्रेनिंग ले रहे हैं । फैंस को उम्मीद है कि रणवीर की ये फिल्म भी सुपरहिट होगी ।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें