फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: दीपिका से लेकर यामी गौतम तक, इन सितारों ने प्रेंग्नेंसी के एलान से खूब बटोरीं सुर्खियां

Sat, 09 Nov 2024 11:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अथिया शेट्टी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गर्भवती होने का एलान किया है। आइए जानते हैं कि इससे पहले किन-किन सितारों ने इस तरह के एलान से सुर्खियां बटोरी हैं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अथिया शेट्टी ने हाल ही में ही में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस के साथ 8 नवंबर को यह जानकारी साझा की थी। इस खबर के सामने आते ही प्रशंसकों औ फिल्मी हस्तियों ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं। उनसे पहले कई फिल्मी सितारों ने प्रग्नेंसी के एलान के समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Kartik Aaryan: अनुराग बसु की फिल्म से पहले कार्तिक शुरू करेंगे पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग! रिपोर्ट में दावा

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए इस साल प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। इस एलान के बाद दोनों के नाम सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड हो रहे थे। इस जोड़े ने 6 साल तक डेटिंग करने के बाद 2018 में इटली में शादी की थी।

वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
वरुण धवन और नताशा दलाल
इस साल वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे का एलान किया था। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी और अपनी पत्नी की एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए इस बात की घोषणा की थी। वरुण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "हम प्रेग्नेंट हैं, आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।" 

ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा- अली फजल
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल ने भीअपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा था, "एक छोटी सी धड़कन हमारी दुनिया की सबसे तेज आवाज है।" अभिनेत्री ने 2022 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अली फजल से शादी की थी।
विज्ञापन

यामी गौतम-आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
यामी गौतम-आदित्य धर
इस सूची में आदित्य धर का नाम भी शामिल है। शादी के तीन साल बाद मां बनने के एलान की वजह से वह चर्चा में आ गई थीं। 10 मई 2024 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया था।
Kartik Aaryan: अनुराग बसु की फिल्म से पहले कार्तिक शुरू करेंगे पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग! रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें