फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी की बर्बर हत्या पर फूटा बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा, कहा- मर गई इंसानियत? 

Sat, 23 Jan 2021 09:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हाथी पर फेंका पर जलता हुआ टायर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कुछ महीने पहले हथिनी के साथ हुए बर्बरता का मामला सामने आया था। जिसको लेकर पूरे देश में आक्रोश था. एक बार फिर ऐसी ही दर्दनाक घटना तमिलनाडु के नीलगिरी में घटित हुई है। एक शख्स ने जलता हुआ टायर हाथी के ऊपर फेंक दिया। हाथी दर्द से इधर-उधर तड़पड़ते हुए भागने लगा। वह बुरी तरह से झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।  ट्विटर पर कोहराम मच गया है। ट्विटर पर #ElephantDeath ट्रेंड हो रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


वन अधिकारियों ने कहा कि हाथी भटक गया था। वह एक बांध के पास पड़ा मिला था। वन विभाग के पशु चिकित्सकों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन 50 वर्षीय जंगली जंबो (हाथी) अब इस दुनिया में नहीं रहे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

लोग वीडियो देख रहे हैं और कह रहे हैं कि मानवता की मृत्यु हो गई है। कमल हासन, कोएना मित्रा, प्रणिता सुभाष और अन्य लोगों ने भी इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। बता दें कुछ महीने पहले केरल में एक हथिनी जो गर्भवती थी, उसे अराजक तत्वों ने खाने में पटाखे मिलाकर खिला दिया था। जिसके बाद पानी में खड़े-खड़े ही उसकी जान चली गई थी। 
विज्ञापन


कमल हासन ने ट्वीट कर हाथी की मौत की निंदा की। उन्होंने कहा कि हमने जंगलों को बर्बाद कर डाला और राष्ट्रों को बनाया। हम वन्यजीवों की कहानी को भूल गए। उन्हें जिंदा जलाने का रिवाज कैसे आया? क्या यह उस हाथी को जलाने के लिए बर्बर नहीं है जो पीछे हट रहा है?
विज्ञापन

 

फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने ट्वीट कर कहा कि यह बहुत बहुत भयानक है। 



 
अभिनेत्र कोइना मित्रा ने ट्वीट कर कहा कि यह मानवता का विलोपन है!

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें