वरिष्ठ पत्रकार और हिंदुत्व राजनीति की कट्टर आलोचक गौरी लंकेश की मंगलवार को बंगलुरु में उनके घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई। राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। गौरी लंकेश को हिंदुत्ववादी राजनीति का कट्टर आलोचक माना जाता था।
अपने अखबार में भाजपा के नेताओं के खिलाफ खबर प्रकाशित करने के बाद भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी ने लंकेश के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर रखा था। पत्रकार की मौत पर मीडिया जगत के लोगों ने दुख और आश्चर्य व्यक्त किया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी भी जमकर इसकी खिलाफत में उतर आए हैं।
Shocking, shameful and disturbing in every way.. #India what have we become??? #GauriLakesh shot dead.. https://t.co/ZVhwsQStai
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 5, 2017
Dhabolkar , Pansare, Kalburgi , and now Gauri Lankesh . If one kind of people are getting killed which kind of people are the killers .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) September 5, 2017
When "intellectual" becomes an abuse, words are replied with bullets.
RIP #GauriLankesh.
— Shirish Kunder (@ShirishKunder) September 5, 2017
Now looking forward to some of the cleverest justifications to this murder. #GauriLankesh
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) September 5, 2017
Dissent and opposing views are the bedrock of a functioning democracy.
Hope the murderers of #GauriLankesh are brought to book, and fast
— atul kasbekar (@atulkasbekar) September 5, 2017
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लंकेश को राज राजेश्वरी नगर स्थित घर के बारह अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उनके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं, जिससे जाहिर होता है कि उनकी हत्या के लिए कई बार गोली चलाई गई।