फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनन्द कुमार की बायोपिक 'सुपर-30' से ऋतिक हुए आउट, अक्षय की हो सकती एंट्री

Tue, 05 Sep 2017 05:34 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन
विकास बहल जल्द ही उनके फैंस के लिए आनन्द कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सुपर 30’ लेकर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो अब इस फिल्म में ऋतिक रोशन की जगह अक्षय कुमार दिखाई देने वाले हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- बॉबी डार्लिंग ने पति के लिए मांगी 'फांसी', कहा- 'इतना पीटा कि लकवा मार गया'

बता दें इस फिल्म के लीड रोल के लिए फिल्म मेकर्स ने पहले ऋतिक रोशन को अप्रोच किया था। लेकिन फिल्म में हुए बदलावों की वजह से ऋतिक रोशन ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है।

मीडिया में आई खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन की क्रिएटिव टीम को फिल्म की स्क्रिप्ट से कुछ परेशानी थी। जिसके बाद ऋतिक के पिता ने फैसला लेते हुए फिल्म मेकर्स को इस फिल्म के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि फिल्म के निर्माता ने अभी तक अपनी इस फिल्म में ऋतिक की जगह इस रोल को करने वाले दूसरे स्टार के नाम का खुलासा नहीं किया है। मीडिया में आई खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार से बात पहले ही कर ली गई है।

इतना ही नहीं अक्षय कुमार को इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़ने के लिए दी गई है। ऋतिक के फिल्म छोड़ने की वजह से अब इस फिल्म को 2018 में शुरु किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें