फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Say No To Drugs: ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में एनसीबी को मिला बॉलीवुड सितारों का साथ, वीडियो के जरिए समझाते दिखे ड्रग्स के नुकसान

Thu, 03 Mar 2022 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एनसीबी के साथ में हैं बॉलीवुड सितारे - फोटो : social media
विज्ञापन

नशे या ड्रग्स की लत इस समय हमारे देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। ऐसे में (नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) एनसीबी ने बच्चों को ड्रग्स की लत से दूर रखने के लिए फिल्मी सितारों की मदद ली है क्योंकि हमारा यूथ इन फिल्मी सितारों को देखकर खासा प्रभावित होते हैं। एनसीबी की इस मुहिम में अभिनेता अली फजल, सुनील शेट्टी, शेखर सुमन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जुड़ी हैं। 

विज्ञापन


एनसीबी द्वारा उनके ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की गई इन वीडियोज पर हजारों व्यूज हैं। लोग अपने फेवरेट सितारों की बातों को सुन रहे हैं और शायद अपना भी लें। सोशल मीडिया यूजर्स इनकी इस पोस्ट को रिपोस्ट भी कर रहे हैं। 

एक्टर अली फजल - फोटो : amar ujala
अली फजल ये कहा 
अभिनेता अली फजल, जो फिल्म 'फुकरे' में निभाए गए अपने रोल के लिए जाने जाते हैं उन्होंनेहमारी यूथ और उनके माता-पिता को समझाते हुए कहा कि "नशा सिर्फ भारत की ही नहीं पूरे देश की समस्या है। नशे से दूर रहिए, तभी हम अपने भारत को ऊंचाइयों तक पहुंचा पाएंगे।"
 


 

सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
एनसीबी को मिला सुनील शेट्टी का साथ 
सुनील शेट्टी ने भी एनसीबी की इस मुहिम को सपोर्ट करते हुए एक वीडियो के जरिए अपना संदेश लोगों तक पहुंचाया। बता दें कि सुनील खुद एक फिटनेस फ्रीक हैं। उन्होंने अपनी वीडियो में कहा, "अगर हमारे बच्चे नशे की लग में पड़ गए तो हमारे देश का ही नहीं उन बच्चों का जीवन भी खराब हो जाएगा।" वह अपनी तकरीबन 2 मिनट की इस वीडियो में लोगों को इस बुरी लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करते दिखे। 
 

 
 

शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
शेखर सुमन ने माना इसे संजीदा मुद्दा
इसी फेरिस्त में एनसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अभिनेता शेखर सुमन का भी एक वीडियो संदेश पोस्ट किया, जिसमें शेखर बच्चों को ड्रग्स के जहर से दूर रखने की अहमियत लोगों को समझाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा,"मैं आज एक स्पेशल वजह से आप सभी के साथ आज जुड़ा हूं। यह एक बहुत ही गंभीर और संजीदा मुद्दा है, जिससे हमें अपने पूरे देश को बचाना है।" आइए सुनते हैं उन्होंने इसपर आगे क्या कहा... 
 


 
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी का बयान 
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, जो अपनी अदाकारी, फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं वह बच्चों को ड्रग्स से दूर रखने के लिए कहती दिख रही हैं। अभिनेत्री अपनी वीडियो में कहती है "बच्चे इस देश का भविष्य हैं और अगर वह ही नशे के चंगुल में फंस जाएं तो क्या आपने कभी सोचा है कि इसका नतीजा कितना भयानक होगा।"
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें