फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone: शगुन के पैसों से भरा था सनी लियोनी ने रिसेप्शन का बिल, एक्ट्रेस ने शादी की फोटो शेयर कर याद किए पुराने दिन

Sat, 09 Apr 2022 04:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी लियोनी और डेनियल वेबर की शादी को 11 साल हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर कर एक किस्सा बताया है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
sunny leone wedding photos - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'बेबी डॉल' अभिनेत्री सनी लियोनी की शादी को 11 साल हो गए हैं। सनी लियोनी ने डेनियल वेबर से शादी की और आज के समय में वह तीन बच्चों की मां हैं। शादी के 11 साल पूरे होने पर अभिनेत्री ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें सनी और डेनियल दूल्हा-दुल्हन के लिबास में काफी सुंदर लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सनी ने ये भी बताया है कि उनकी शादी वाले दिन क्या-क्या हुआ था। 
विज्ञापन


सनी लियोनी ने तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दुल्हन बनी सनी लियोनी अपने पति डेनियल के साथ बैठी हुई हैं। ये तस्वीर किसी गुरुद्वारे की लग रही है, जिसमें दोनों ही अपना सिर झुकाए बैठे हुए हैं और दोनों ने अपने हाथ जोड़े हुए हैं। सनी लियोनी ने लाल कलर का वेडिंग आउटफिट पहना हुआ है और डेनियल वेबर भी शेरवानी में हेंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों एक साथ काफी सुंदर लग रहे हैं। 



इस तस्वीर के साथ सनी लियोनी ने एक मजेदार कैप्शन दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने पति डेनियल को शादी की बधाई दी और बताया है कि उनकी शादी में क्या-क्या हुआ था। सनी ने कैप्शन में लिखा, 'शादी को आज 11 साल हो गए हैं। एक ऐसा समय भी था, जब हमारे पास पैसे नहीं थे। 50 से भी कम मेहमान शादी में आए थे। रिस्पेशन का खर्च हमने शगुन में मिले पैसों से किया था। फूलों का इंतजाम बिल्कुल बेकार था, शराब के नशे में लोगों की उल्टी-सीधी स्पीच दी थी और केक भी काफी बुरा था। ये सब यादगार हैं कि हम साथ में कितना आगे आ गए हैं। हमने जो प्यार साझा किया है उसके बिना यह संभव नहीं था। मुझे अपनी शादी की कहानी से प्यार है क्योंकि बिल्कुल हमारे अंदाज में थी। हैपी ऐनिवर्सरी बेबी।'
विज्ञापन


वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी 'अनामिका' में नजर आई थीं और अब वह फिल्म OMG (Oh My Ghost) से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो गया है, जिसमें सनी लियोनी एक रानी के किरदार में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को फैंस ने काफी पसंद किया था।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें