फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: 'बापू बर्थ डे धमाल...', श्रद्धा कपूर ने शक्ति कपूर के साथ देखी 'हीरो नंबर 1'; लिखा भावुक नोट

Thu, 04 Sep 2025 10:40 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shakti Kapoor: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। उन्होंने 1997 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हीरो नंबर 1' अपने पिता के साथ देखी और इसे 'बापू बर्थडे धमाल' नाम दिया।
 
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और शक्ति कपूर फिल्म देखते हुए हंस रहे हैं। यह खास वीडियो श्र्द्धा ने अपने पिता और बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के जन्मदिन पर शेयर किया।
विज्ञापन

 

श्रद्धा का पोस्ट
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो शक्ति कपूर की फिल्म 'हीरो नंबर 1' का है। इस वीडियो के साथ श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, "अंत तक देखें कि कौन देख रहा है। बापू का जन्मदिन धमाल - शक्ति कपूर।"

फिल्म 'हीरो नंबर 1' के बारे में
'हीरो नंबर 1' डेविड धवन की फिल्म है, जो ऋषिकेश मुखर्जी की कॉमेडी फिल्म 'बावर्ची' से प्रेरित है। इसकी कहानी एक अमीर बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी प्रेमिका के परिवार का दिल जीतने के लिए घर के काम करता है, जैसे झाड़ू-पोंछा, खाना बनाना, गाना और नाचना। इस फिल्म का तेलुगु में 'गोपिंती अल्लुदु' नाम से रीमेक भी बना।
 

शक्ति कपूर के बारे में
शक्ति कपूर ने 3 सिंतबर, 2025 को अपना 73वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने असरानी और कादर खान के साथ 100 से ज्यादा फिल्मों में हास्य और खलनायक की भूमिकाएं निभाईं। हाल ही में उन्हें रणबीर कपूर की हिट फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया।
 
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा जल्द ही लक्ष्मण उटेकर की एक पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी, जिसे 'स्त्री' के निर्माता दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म नवंबर 2025 में शुरू हो सकती है और 2026 में रिलीज हो सकती है। श्रद्धा ने निर्माता एकता कपूर के साथ भी कई फिल्मों का करार किया है। खबर है कि उनकी पहली फिल्म में वह आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ सकती हैं। इसके अलावा, वह 'तुम्बाड' के निर्देशक राही अनिल बर्वे की एक ड्रामा फिल्म और 'धूम' सीरीज की अगली फिल्म में भी काम कर सकती हैं। साथ ही, वह रणबीर कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' के बाद एक और फिल्म में स्क्रीन शेयर कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Neetu Singh: 'हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे', नीतू ने दिवंगत पति ऋषि कपूर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें