फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बिग बॉस के इन दो कंटेस्टेट्स को बताया 'रॉकी और रानी', बहन पूजा के लिए कही यह बात

Thu, 27 Jul 2023 08:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डियो में आलिया कहती दिख रही है कि उनके हिसाब से घर के रॉकी एलविश यादव हैं। वहीं मनीषा रानी को वह रानी बताती हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जल्दी से नाम सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह फिल्म इसी शुक्रवार को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी। इसी के चलते फिल्म की पूरी टीम इसके इसके प्रमोशन में जोर-शोर से जुटी हुई है। इस बीच आलिया भट्ट ने फिल्म के प्रचार के दौरान बिग बॉस ओटीटी 2 के प्रतिभागियों के बारे में खुलकर बात की। इस बातचीत के दौरान आलिया ने बताया कि उनके हिसाब से घर में रॉकी और रानी कौन हैं।

विज्ञापन

Vivek Agnihotri: प्रभास की 'सालार' से होगी 'द वैक्सीन वॉर' की टक्कर? विवेक अग्निहोत्री ने कहा 'मुझे बख्श दो'

वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट बिग बॉस कंटेंस्टेंट्स के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आलिया कहती दिख रही है कि उनके हिसाब से घर के रॉकी एल्विश यादव हैं। वहीं मनीषा रानी को वह रानी बताती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो में वह आखिर में अपनी बहन पूजा भट्ट को भी घर की रानी बताती हुई दिख रही हैं।

ये हैं बिग बॉस के रॉकी और रानी
यह वीडियो चंडीगढ़ का बताया जा रहा है। वीडियो में आलिया ने एल्विश की पर्सनैलिटी को रॉकी जैसा बताते हुए कहा, "एलविश मुझे बहुत नॉटी लगते हैं उनका जैसा अंदाज है, जैसे वह बात करते हैं, वह काफी मनोरंजक है। इसी वजह से मैं उन्हें पसंद करती हूं।" वहीं मनीषा रानी के बारे में उन्होंने कहा, "उनके नाम में ही रानी है। इसलिए उन्हें रानी बना सकते हैं। मुझे लगता है कि दोनों की जोड़ी काफी क्यूट लग सकती है।"
विज्ञापन

सात साल बाद करण कर रहे वापसी
गौरतलब है कि करण जौहर सात साल बाद इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर वापसी करने जा रहे हैं। निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म ए दिल है मुश्किल थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि करण की यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ जुटाने में कामयाब रहेगी।
Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन ने बताया इंडस्ट्री का कड़वा सच, बोले- ज्यादा मेहनत करने वालों को मिलता है कम वेतन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें