फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nargis Fakhri: "वह रोज मुझे कब्रिस्तान तक ले जाता और..." नरगिस फाखरी ने साझा किया भूतिया घर का अनुभव

Thu, 27 Jul 2023 09:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नरगिस ने मैशेबल मिडल ईस्ट को दिए एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए भूतिया अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि यह उस समय की बात है जब वह मुंबई में नई-नई आई थीं।
विज्ञापन
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह रॉकस्टार, मद्रास कैफे और हाउसफुल तीन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बेहद सनसनीखेज खुलासा किया है। इसके बारे में जानकर आप की भी रूह कांप सकती है।

विज्ञापन

Vivek Agnihotri: प्रभास की 'सालार' से होगी 'द वैक्सीन वॉर' की टक्कर? विवेक अग्निहोत्री ने कहा 'मुझे बख्श दो'

नरगिस का सनसनीखेज खुलासा
नरगिस ने मैशेबल मिडल ईस्ट को दिए एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए भूतिया अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि यह उस समय की बात है जब वह मुंबई में नई-नई आई थीं। अभिनेत्री ने कहा, "मुंबई में मुझे एक अपार्टमेंट मिला। वह हिल रोड पर कब्रिस्तान के पास था। इस अपार्टमेंट में मैं केवल तीन दिन ही रह सकी थी।" 

हर रोज सपने में आता था डरावना शख्स
उन्होंने आगे बताया, मैं हर रात अजीब सपना देख रही थी और मेरी नींद तीन बजे खुल जाए करती थी। यह काफी डरा देने वाला अनुभव था। अभिनेत्री ने कहा, "सपने में मुझे हर रोज एक पीले रंग का 6 फुट 5 इंच लंबा डरावना शख्स नजर आता था। वह सपने में रोज मुझे कब्रिस्तान तक ले जाता था और ताजा गड़े मुर्दों को निकालकर उनका मांस खाता था। वह मुझे भी इसे खाने के लिए कहता था। मुझे यह सपना कई दिनों तक आया और इस ने मुझे पूरी तरह से विचलित कर दिया।"
विज्ञापन

अलमारी में मिले मृत पक्षी
उन्होंने आगे बताया कि तब उन्होंने वहां नहीं रहने का फैसला किया। अभिनेत्री ने साझा किया कि जब उन्होंने पैकर्स को बुलाया तो उनमें से एक को घर की एक अलमारी में छह मृत पक्षी मिले। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से वह पूरी तरह से स्तब्ध रह गई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो नरगिस जल्द हरि हर वीरा मल्लू नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन ने बताया इंडस्ट्री का कड़वा सच, बोले- ज्यादा मेहनत करने वालों को मिलता है कम वेतन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें