अर्चना पूरन सिंह
अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अर्चना पूरन सिंह अपने ठहाकों और हंसने के अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन निजी जिंदगी में वह काफी मुश्किल हालात से गुजरी हैं। दरअसल, अर्चना की पहली शादी असफल रही थी, जिसके बाद वह इस कदर टूट गईं कि उनका प्यार और शादी जैसी चीजों से भरोसी ही उठ गया था। पहली शादी टूटने के बाद वह नहीं चाहती थीं कि उनकी जिंदगी में कोई आए, लेकिन फिर उनकी जिंदगी में परमीत सिंह की एंट्री हुई। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। अर्चना ने परमीत सिंह से दूसरी शादी रचाई।
Jeremy Renner: जेरेमी रेनर ने सर्जरी के बाद अस्पताल से साझा की पहली तस्वीर, चेहरे पर दिखे कई चोट के निशान
नीलम कोठारी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीलम कोठारी ने भी दो शादियां रचाई हैं। उनकी सबसे पहली शादी अक्तूबर 2000 में यूके के एक अमीर व्यापारी के बेटे ऋषि सेठिया से हुई थी। यह शादी लंबे समय तक नहीं टिकी और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उनकी मुलाकात अभिनेता समीर सोनी से हुई। उस समय समीर की शादी भी मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर के साथ टूट गई थी। नीलम और समीर के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद साल 2011 में शादी कर ली।
Vijay-Rashmika: क्या रिलेशनशिप में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना! वेकेशन की इन तस्वीरों से मिले संकेत
बिंदिया गोस्वामी
अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी भी एक से ज्यादा बार शादी कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने पहली शादी अभिनेता विनोद मेहरा से की थी। दोनों की शादी ज्यादा साल तक नहीं चली और दोनों चार साल बाद अलग हो गए। इसके बाद साल 1985 में अभिनेत्री ने दूसरी शादी फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता के साथ रचाई।
Bhojpuri: भोजपुरी की इन फिल्मों में भरे हैं बोल्ड सीन, परिवार के साथ मूवी ही नहीं गाने भी देखने की न करें भूल