फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल को भारी पड़ेगी लापरवाही, इस बड़े पद से हटाईं जा सकती हैं

Mon, 22 May 2017 02:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
काजोल
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को प्रसार भारती के पार्ट टाइम मेंबर पद से हाथ धोना पड़ सकता है। उन्हें पिछले साल इस पद पर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


काजोल पर गिरी इस गाज का कारण है बोर्ड मीटिंग्स से उनका नदारद रहना। प्रसार भारती के नियमों के अनुसार अगर कोई भी सदस्य तीन बार से ज्यादा बिना किसी को बताए मीटिंग से गायब रहता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाता है। सुनने में आ रहा है कि काजोल तीन से ज्यादा बार मीटिंग्स से गायब रही हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस मामले में प्रसार भारती को लेटर लिख जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


काजोल के करीबी के अनुसार, 'वह पिछली 3-4 मीटिंग्स में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाईं। उन्हें अपने काम और परिवार में एमरजेंसी के कारण ज्यादा बिजी थीं। उन्हें इस बात का काफी दुख है कि वो मीटिंग में नहीं शामिल हो पाईं।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें