फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 में ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बनीं मां, किया नन्हें मेहमान का स्वागत, परिणीति से लेकर कई नाम शामिल

Sun, 19 Oct 2025 06:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actress Becomes Mother: इस साल 2025 बॉलीवुड के लिए खुशियों भरा रहा है। कई मशहूर अभिनेत्रियां मां बनीं और उनके घर बच्चे की किलकारियां गूंजीं। आज परिणीति चोपड़ा का भी इस लिस्ट में नाम शुमार हो गया है।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा और राघव - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हैं, जो इस साल पहली बार मां बनी हैं। इस लिस्ट में परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी के अलावा भी कई एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं। बॉलीवुड में मातृत्व की ये लहर फैंस को बहुत खुश कर रही है।
विज्ञापन

 

राघव चड्ढा- परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
परिणीति चोपड़ा
राघव चड्ढा से शादी के बाद परिणीति चोपड़ा ने खुद अगस्त में इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी। परिणीति ने एक बेटे को जन्म दिया है। आज इंस्टाग्राम पर राघव चृड्ढा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा बेटा अब मेरे पास है। हमारे दिल भरे हुए हैं। पहले हम दोनों थे, अब हम पूरे हैं।' 

कियारा आडवाणी
सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी और कियारा आडवाणी ने इस साल फरवरी में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 16 जुलाई को कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के जन्म की सूचना दी। कपल ने इंस्टाग्राम पर खुशी जाहिर की और लिखा, 'हमारा दिल भरा हुआ है, दुनिया बदल गई है।'

मालविका राघव
'कभी खुशी कभी गम' फेम मालविका राघव ने पति प्रणव बग्गा के साथ अगस्त में बेटी को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर क्यूट फोटो शेयर की। मालविका ने 23 अगस्त 2025 को एक प्यारी बेटी को जन्म दिया। मालविरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'हमारे दिलों से लेकर हमारी बाहों तक, हमारी बच्ची यहां है'

विज्ञापन

इन एक्ट्रेसेस के घर भी गूंजेगी पहली बार बच्चे की किलकारी
विक्की कौशल की पत्नी और एकट्रेस कटरीना कैफ ने सितंबर में पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की। कटरीना कैफ और उनके पति विकी कौशल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने 2021 में शादी की थी और अब शादी के 4 साल बाद वे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। कटरीना के अलावा राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने इस साल जुलाई में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वह भी जल्द ही मां बनने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: 'जन्मदिन मुबारक हो पापा', करण ने पिता सनी देओल को बताई अपनी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा; शेयर की अनदेखी तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें