फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: दुबई में फैंस की भीड़ ने दिशा पाटनी को घेरा, वायरल वीडियो देखा क्या?

Mon, 12 Jun 2023 09:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो में दिशा को प्रशंसकों से घिरा देखा जा सकता है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की एक झलक पाने के इंतजार में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। हाल ही में दिशा एक इवेंट में शिरकत करने दुबई पहुंची थीं, जहां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस छोटे से क्लिप में एक्ट्रेस फैंस की भीड़ से घिरी नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

Park Soo Ryun: सीढ़ियों से गिरने के बाद कोरियाई अभिनेत्री की गई जान, परिवार ने दान किए अंग

भीड़ से घिरी दिखीं दिशा
वायरल वीडियो में दिशा को प्रशंसकों से घिरा देखा जा सकता है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए इंतजार करते हुए देखा जा सकता है। महज कुछ सेकंड के वीडियो में ज्यादातर फैंस उनके साथ सेल्फी क्लिक करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री भी बेहद खुशी के साथ फैंस का अभिवादन करती दिख रही हैं। बता दें कि दिशा कल यानी 13 जून को अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। फैंस को उनके बर्थडे का बेसब्री से इंतजार है।
King Of Kotha: 'किंग ऑफ कोठा' के क्लाइमैक्स से खुश नहीं हैं मेकर्स-दुलकर सलमान, कोच्चि में फिर से की गई शूटिंग
विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा को आखिरी बार अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया के साथ 'एक विलेन रिटर्न्स' में देखा गया था। वह जल्द ही करण जौहर की 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह साउथ के कई बड़े प्रोजेक्ट का भी हिस्सा हैं। दिशा ने सूर्या के साथ अपनी पहली तमिल फिल्म 'कंगुवा' भी साइन की है। इसके अलावा वह प्रभास स्टारर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी हैं। इसे 2024 में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। 
Bollywood: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने अचानक सोशल मीडिया को कह दिया था अलविदा, फैंस को लगा था तगड़ा झटका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें