'बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी को आज पूरा ग्लैमर वर्ल्ड जानता है। लेकिन गौतम गुलाटी ने बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट को ऐसा प्रपोजल दिया है कि पूरा बॉलीवुड हक्का-बक्का रह गया है। गौतम ने कहा है कि वे आलिया से शादी करना चाहते हैं।
असल मीडिया ने जब गौतम से पूछा कि कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम बताएं जिनसे आप शादी करना चाहते हैं तो इसपर गौतम ने कहा, ''दरअसल मैं किसी भी एक्ट्रेस से शादी नहीं करना चाहता। लेकिन अगर वह एक्ट्रेस आलिया होगी तो मैं जरूर शादी करूंगा।वह अच्छी हैं साथ ही मेरे टाइप की ही हैं। मैं और आलिया एक ही 'जिम' में जाते हैं लेकिन कभी भी हमनें एकदूसरे से बात नहीं की है।''
आजतक आलिया से बात नहीं कर पाया
गौतम गुलाटी ने बातचीत में कहा कि ''मैं शर्मिला किस्म का लड़का हूं इसलिए आजतक आलिया से बात नहीं कर पाया।'' जबकि बिग बॉस के घर में गौतम कई बार अन्य कंटेस्टेंट के साथ फ्लर्ट करते टीवी पर दिखते रहे हैं।
यही नहीं बिग बॉस फैंस उनके और डायंड्रा के लव वाले किस्से को तो जानते ही हैं। बिग बॉस के घर में गौतम और डायंड्रा कई बार एकदूसरे को किस और हग करते हुए नजर आये थे।
डायंड्रा की प्रेग्नेंसी का मामला बना था बड़ा इश्यू
गॉतम गुलाटी भले जो कहें लेकिन बिग बॉस शो में उनकी हकीकत सभी जानते हैं। एक बार तो गौतम को बर्थडे गिफ्ट देने के लिए डायंड्रा गौतम के साथ बाथरूम में लॉक हो गईं थी। घर से बाहर आने के बाद डायंड्रा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी मीडिया में छाई हुई थी।
बाद में डायंड्रा ने ही इन अफवाहों पर फुलस्टॉप लगाया था। डायंड्रा ने तब कहा था कि भला 'किस' से भी कोई प्रेग्नेंट होता है। अब 'बिग बॉस' की ट्रॉफी जीतने के बाद आलिया से शादी की बात कहना और खुद को शर्मिला किस्म का व्यक्ति बताना किसी को हजम नही हो रहा है।