फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Theatre Day: ऐसे सितारे जिन्होंने थिएटर से की करियर की शुरुआत, दमदार अभिनय से बड़े पर्दे पर छोड़ी अमिट छाप

Mon, 27 Mar 2023 02:08 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
वर्ल्ड थिएटर डे - फोटो : अमर उजाला
27 मार्च यानी आज दुनिया भर में वर्ल्ड थिएटर डे मनाया जाता है, हिंदी में बोले तो विश्व रंगमंच दिवस। दुनिया भर के कलाकारों को समर्पित यह दिन बेहद खास होता है। रंगमंच मनोरंजन का पुराना और सटीक माध्यम है। क्योंकि यहां पर कलाकार का रियल टैलेंट निखरकर सामने आता है। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो आज करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके हैं। लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले कई बॉलीवुड सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्मों में करियर बनाने से पहले थिएटर में काम किया और एक्टिंग के सारे गुर सीखे। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय के दम पर हर किसी के दिल पर राज किया और फिल्मों में करियर बनाने से पहले थिएटर में पसीना बहाया। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान
शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग माना जाता है। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे दुनिया में अपनी खास जगह बनाई है। दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया से पढ़ाई करने के साथ-साथ शाहरुख खान ने थिएटर भी किया। इसी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

3 of 7
कंगना रनौत - फोटो : social media
कंगना रनौत
गैंगस्टर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कंगना रनौत भी थिएटर में काम कर चुकी हैं। कंगना ने अरविंद गौर के मार्गदर्शन में थिएटर किया। उन्होंने गिरीश कर्नाड द्वारा लिखित तलेदंडा सहित उनके कई नाटकों में अभिनय किया। इतना ही नहीं जब कंगना के नाटक से पुरुष सह-कलाकार लापता हो गया, तो उन्होंने खुद एक आदमी की भूमिका भी निभाई।

4 of 7
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी
कम समय में लोगों के दिल में खास जगह बनाने वाले स्टार्स की लिस्ट में पंकज त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की है। एनएसडी में पढ़ाई के दौरान उन्होंने थिएटर और एक्टिंग को अच्छे से समझने के लिए कई बार स्टेज पर प्ले किया। 
विज्ञापन

5 of 7
राजकुमार राव - फोटो : Instagram

राजकुमार राव
इन सभी सेलेब्स के साथ-साथ राजकुमार राव ने भी श्री राम सेंटर में होने वाले ढेर सारे नाटकों में हिस्सा लेकर एक्टिंग के गुण सीखें। आज इन सभी सेलेब्स को दर्शक खूब पसंद करते हैं। 

विज्ञापन

6 of 7
हिमानी शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया

हिमानी शिवपुरी
थिएटर और फिल्म के इस दिग्गज में हर रोल को यादगार बनाने की क्षमता है, चाहे उसका आकार कुछ भी हो। वह अपने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के दिनों को प्यार से याद करती हैं जब उन्होंने प्रोडक्शन, लाइटिंग और एक्टिंग से सबकुछ सीखा और बी.वी. कारंत, एम. के. रैना, सुरेखा सीकरी और उत्तरा बाकर जैसे दिग्गजों के साथ काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वेब सीरीज पंचायत 2 में रघुबीर यादव - फोटो : Social media

रघुबीर यादव

रघुबीर यादव ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में एक एक्टर, संगीतकार और कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में 13 साल से अधिक समय बिताया, वह एक यात्रा पारसी थिएटर का हिस्सा थे, जिसमें वह 15 साल की उम्र में घर से भाग जाने के बाद शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें