फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actors Chef: अभिनय के साथ 'किचन किंग' भी हैं ये अभिनेता, पकाते हैं बेहद स्वादिष्ट खाना

Sun, 27 Aug 2023 08:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की गलियारों में अपनी एक्टिंग के लिए सुर्खियां बटोरने वाले कलाकारों में अभिनय का टैलेंट कूट-कूट कर भरा होता है। लेकिन अभिनय के अलावा भी इन सितारों में बेशुमार प्रतिभा होती है, जिनमें स्विमिंग, डांसिंग, सिंगिंग से लेकर पेंटिंग, हॉर्स राइडिंग,शूटिंग तक शामिल है। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सब चीजों से इतर भी एक ऐसी चीज हैं, जिसका शौक बॉलीवुड के कई कलाकार रखते हैं। वह और कुछ नहीं बल्कि कुकिंग है। आपने बहुत सी अभिनेत्रियों के खाना बनाने के शौक के बारे में तो सुना होगा। लेकिन ताज्जुब की बात तो यह है कि बॉलीवुड में ऐसे कई हैंडसम हक भी हैं, जो शानदार शेफ हैं और बेहद स्वादिष्ट खाना पकाते हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : insta
सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इस साल की शुरुआत में शादी रचाई थी। दोनों के बीच की बॉन्डिंग शानदार है और वे अक्सर एक-दूसरे पर सबके सामने प्यार बरसाते रहते हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शादी के बाद एक बार भी उन्होंने खाना नहीं बनाया है। जब भी चिकन में खाना बनाने की बात आती है तो सिद्धार्थ उनके लिए पकाते हैं और वह बैठकर खाती हैं। कियारा ने यह भी कहा था कि सिद्धार्थ बहुत अच्छा खाना पकाते हैं।    
विज्ञापन

3 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार को आपने फिल्मों में एक्शन और डांस करते तो खूब देखा होगा, लेकिन आप लोगों का यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है कि वह खाना बनाने में भी एक्सपर्ट हैं। अक्षय कुमार किचन में ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। अभिनेता कुकिंग के शौकीन हैं और वह थाई फूड के बहुत बड़े फैन हैं। बॉलीवुड में अभिनेता बनने से पहले अक्षय कुमार एक शेफ हुआ करते थे और यही वजह है कि उन्हें अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए खाना बनाना बहुत पसंद है।

4 of 7
अभिषेक बच्चन - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के बच्चन परिवार के लाडले अभिषेक बच्चन भी बहुत अच्छी कुकिंग करते हैं। जूनियर बच्चन खाना पकाने में किसी से भी उनसे पीछे नहीं हैं। अभिषेक बच्चन कुकिंग को स्ट्रेस बस्टर मानते हैं और वह शानदार चिकन करी बनाते हैं। जब भी उन्हें किसी चीज को लेकर स्ट्रेस होता है वह अपने घर के किचन में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण जौहर
अपने 25 साल के करियर में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बारे में आपने बहुत सी बातें सुनी होंगी। करण में बहुत सी खुबियां हैं, लेकिन वह भी छुपेरुस्तम हैं। डायरेक्टर करण जौहर को भी खाना बनाने का बहुत शौक है। करण एक्सपेरिमेंट के साथ कई डिश बनाते हैं। इन डिशीज में उनकी सबसे ज्यादा पॉपुलर डिश चॉकलेट फज है।
विज्ञापन

6 of 7
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन
बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन भी शानदार शेफ हैं। अभिनेता कुकिंग को एक तरह का आरामदायक एहसास मानते हैं। एक इंटरव्यू में काजोल ने खुलासा कर अपने पति की इस काबिलियत को दुनिया के सामने उजागर किया था। इतना ही नहीं वह खाना बनाने के साथ-साथ खाना खाने वालों के लिए भी इसे एक शानदार एक्सपीरियंस बनाने की कोशिश करते हैं। अभिनेता दरवाजा बंद कर देते हैं जिससे हर कोई डिश के बारे में अनुमान लगाता रहे। वह इंडियन से लेकर चाइनीज तक कई तरह के कुजीन बनाते हैं। अजय ने बताया था कि उन्होंने कुकिंक के गुर अपने पिता से सीखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, 'किचन किंग' भी हैं। शाहरुख खान को किचन में रहना अच्छा लगता है। अभिनेता अपने बच्चों के लिए खाना बनाना बहुत पसंद करते हैं। जब डेविड लेटरमैन मन्नत गए तो उन्होंने उनके लिए खाना भी बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें