बॉलीवुड की गलियारों में अपनी एक्टिंग के लिए सुर्खियां बटोरने वाले कलाकारों में अभिनय का टैलेंट कूट-कूट कर भरा होता है। लेकिन अभिनय के अलावा भी इन सितारों में बेशुमार प्रतिभा होती है, जिनमें स्विमिंग, डांसिंग, सिंगिंग से लेकर पेंटिंग, हॉर्स राइडिंग,शूटिंग तक शामिल है। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सब चीजों से इतर भी एक ऐसी चीज हैं, जिसका शौक बॉलीवुड के कई कलाकार रखते हैं। वह और कुछ नहीं बल्कि कुकिंग है। आपने बहुत सी अभिनेत्रियों के खाना बनाने के शौक के बारे में तो सुना होगा। लेकिन ताज्जुब की बात तो यह है कि बॉलीवुड में ऐसे कई हैंडसम हक भी हैं, जो शानदार शेफ हैं और बेहद स्वादिष्ट खाना पकाते हैं।