बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता शक्ति कपूर का कहना है कि आधुनिक सिनेमा से खलनायक अब लुप्त होते जा रहे हैं।
कई फिल्मों में यादगार नकारात्मक किरदार निभा चुके शक्ति ने कहा, ‘बॉलीवुड हमेशा से खलनायक के चरित्र के जरिए एक अलग अनुभव महसूस कराने पर जोर देता रहा है। लेकिन एक खलनायक का रोमांटिक दृश्य सिर्फ आधुनिक दौर में ही हो सकता है।
यह बदले दौर का तकाजा ही है कि आधुनिक सिनेमा से खलनायक गायब हो रहे हैं। ऐसे में एक अभिनेता को बहुमुखी होना चाहिए और हर किरदार को अच्छे से निभाना चाहिए।’
अभिनेता ने टीवी शो ‘हाई फीवर... डांस का नया तेवर’ का हिस्सा बनने पर यह विचार व्यक्त किए। एंड टीवी चैनल के शो में वह गुलशन ग्रोवर के साथ शामिल हुए हैं।