फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: जब सिनेमा की दुनिया में नाकाम हो रहे थे ये सितारे, तब ओटीटी ने पार लगाई इनके करियर की नैया

Thu, 15 Dec 2022 10:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अली फजल, बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कुछ अभिनेता ऐसे हैं, जो सिनेमा जगत में अच्छा नाम नहीं कमा सके। कई कोशिशों के बाद भी वे दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। जब बॉलीवुड में उनके करियर पर विराम लगने की स्थिति पैदा हो गई तब उन अभिनेताओं को ओटीटी प्लेटफॉर्म से अलग पहचान मिली। गुमनामी में जी रहे कलाकारों को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खुद को साबित करने का एक नया मौका दिया। आज हम आपको उन्हीं अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का दिल जीत रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल
अभिनेता बॉबी देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई साल तक काम किया, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें फिल्मों में काम मिलना मुश्किल हो गया था। इसके बाद बॉबी देओल को ओटीटी प्लेटफॉर्म से नई पहचान मिली। एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई वेब सीरिज 'आश्रम' ने बॉबी देओल को लोकप्रियता दिलाई। बॉबी देओल के शानदार अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बॉबी ने बाबा निराला का किरदार निभाया था। इस सीरिज के तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं और अब दर्शक बेसब्री से इसके चौथे भाग के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Avatar- The Way Of Water: बॉलीवुड के दिग्गजों ने बांधे जेम्स कैमरून की तारीफों के पुल, साझा किए अनुभव
विज्ञापन

3 of 6
जीतेंद्र कुमार - फोटो : Social Media
जीतेंद्र कुमार
ओटीटी की दुनिया में अभिनेता जीतेंद्र को 'जीतू भैया' के नाम से पहचान मिली। जीतेंद्र कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। जीतेंद्र को वेब सीरिज 'पंचायत' से घर-घर में पहचान मिली। इस वेब सीरिज की कहानी गांव-देहात पर आधारित है। इस वेब सीरिज में जीतेंद्र कुमार की अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

4 of 6
अली फजल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अली फजल
इस लिस्ट में अभिनेता अली फजल भी शामिल हैं। वह सिनेमा जगत में अपनी अच्छी जगह बना चुके हैं। अली सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'थ्री ईडियट्स' में नजर आए थे। इसके बाद अली ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वेब सीरिज 'मिर्जापुर' से उन्हें खास पहचान मिली। उन्होंने गुड्डू भैया बनकर दर्शकों के दिल पर राज किया। दर्शकों ने अली फजल के अदाकारी को खूब सराहा था। 
विज्ञापन

5 of 6
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी आज अभिनय की दुनिया का जाना माना नाम बन चुके हैं। आज उनके नाम से ही दर्शक उनकी फिल्में और वेब सीरिज देखने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। पंकज त्रिपाठी कई फिल्मों और वेब सीरिज में नजर आ चुके हैं। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' ने उनकी लोकप्रियता को आसमान तक पहुंचा दिया था। इसमें पंकज ने कालीन भैया का किरदार निभाया था। दर्शक उनकी अदाकारी के दीवाने हो गए थे। पंकज त्रिपाठी ने वेब सीरिज 'क्रिमिनल जस्टिस' से भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook
सैफ अली खान
इस लिस्ट में बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने भी अपनी जगह बनाई है। बॉलीवुड में एक समय सैफ का सिक्का चलता था, लेकिन बाद में लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी। सिनेमा जगत में उनकी पकड़ ढीली हो गई। इसके बाद ओटीटी ने उन्हें नई पहचान दी। सैफ अली खान की वेब सीरिज 'तांडव' और सैक्रेड गेम्स' ने ओटीटी पर धमाल मचाया। सैफ अली खान के किरदार को फैंस ने खूब प्यार दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें