फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके इस एक्टर का खुलासा, 'बॉलीवुड के लिए मैं आज भी एलियन की तरह हूं'

Fri, 25 May 2018 03:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Danny Denzongpa
विज्ञापन
'बाइस्कोपवाला' नाम से एक फिल्म आ रही है। इसमें हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा लीड रोल में हैं। ये फिल्म मशहूर लेखक रबिंद्रनाथ टैगोर की कहानी  'काबुलीवाला' की तर्ज पर बनाई गई है। 
विज्ञापन


इन दिनों डैनी का एक इंटरव्यू चर्चा में है जिसमें उन्होंने कहा फिल्म इंडस्ट्री के लिए मैं आज भी एलियन की तरह हूं। उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में कहा जब मैंने करियर की शुरुआत की तब सभी कहते थे कि मेरा यहां कुछ नहीं होगा। उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में चॉकलेटी फेस के हीरोज का चलन था। 

मेरे लिए रोल मिलना और सिनेमा में एंट्री लेना भी मुश्किल था। शुरुआत में मेरे लिए इंडस्ट्री में पैर जमाना आसान नहीं था। मैं यहां एक एलियन की तरह था। सिक्किम से आया मेरे जैसा इंसान जिसका स्टाइल भी फिल्मी नहीं था। लेकिन किरदार मिलते गए और मैं अपना काम करता गया। 
विज्ञापन


मैंने पूरी ईमानदारी से अपने किरदार दिए। किसी को फिल्म के लिए कभी लंबा इंतजार नहीं करवाया। जब लगा रोल जम नहीं रहा तो साफ मना कर दिया। कोई अपना हुआ तो सीधा बोल भी दिया कि कहानी में दम नहीं लगा। उन्होंने बताया कि फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट में उनका साथी अफगानिस्तान का रहने वाला था। 
विज्ञापन

डैनी डैनजोंग्पा
उसी से मैंने पठानों का लहजा सीखा जो 'बाइस्कोपवाला' में काम आया। उनकी इस फिल्म का ट्रेलर पहले आ चुका हैए जिसे यूट्यूब पर खबर लिखे जाने तक 46 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। डैनी इस साल 'बाइस्कोपवाला' के अलावा 'मणिकर्णिका' और 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' में भी नजर आने वाले हैं।

बता दें डैनी साल 2017 में आई फिल्म 'नाम शबाना' में दिखाई आए थे। डैनी की फिल्म 'बाइस्कोपवाला' 25 मई को रिलीज होनी है। सिक्किम में 25 फरवरी 1948 को जन्मे डैनी ने शुरुआती पढ़ाई करने के बाद पूना के फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का डिप्लोमा लिया था। 

डैनी प्रोफेशनल गायक भी हैं, जो बेहद कम लोग ही जानते हैं। डैनी ने फिल्म 'मेरे अपने' से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्हें इस फिल्म के लिए गुलजार ने चुना था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। साथ ही उनके किरदार की काफी तारीफ भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें