फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट 61 घंटे बाद फिर से शुरू, हजारों की संख्या में आए मैसेज

Sun, 28 Apr 2024 05:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट 61 घंटे बाद चालू कर दिया गया है। बीते दिन यानी 27 अप्रैल को उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने बताया था कि ऐसा उनके साथ कई बार हो चुका है।
 
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सोनू सूद बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बन हुए हैं। दरअसल, हाल ही में उनका व्हाट्सएप बंद कर दिया गया था। अब 61 घंटों के बाद उनके अकाउंट को दोबारा शुरू कर दिया गया है। लंबे समय तक अकाउंट बंद होने की वजह से उनके व्हाट्सएप पर हजारों की संख्या में संदेश आए हुए हैं। 
विज्ञापन

Ratnam: अभिनेता विशाल की 34वीं फिल्म ने मचाया धमाल, जानें 'रत्नम' ने अब तक की कितनी कमाई?

61 घंटे बाद शुरू हुई सेवा
इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने ने लिखा, "आखिरकार मेरा व्हाट्सएप वापस आ गया। 61 घंटों में सिर्फ 9483 संदेश। धन्यवाद।" इससे पहले शनिवार को सोनू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कंपनी से नाराजगी जताई थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन


शनिवार को जताई थी नाराजगी
अभिनेता ने एक्स पर लिखा था, “व्हाट्सएप, मेरा अकाउंट अभी भी काम नहीं कर रहा है। दोस्तों, जागने का समय आ गया है। 36 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। जितनी जल्दी हो सके मुझे सीधे मेरे अकाउंट पर मैसेज भेजें। सैकड़ों जरूरतमंद लोग मदद के लिए मुझ तक पहुंचने की कोशिश कर रहे होंगे।” 
Samantha Ruth Prabhu Birthday: राम चरण की पत्नी उपासना ने दी सामंथा को जन्मदिन की बधाई, लिखा- हॉटेस्ट मम्मी...

इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू इन दिनों अपनी फिल्म फतेह को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का टीजर इसी साल मार्च में रिलीज किया गया था। इसे देखकर लोग उम्मीद जता रहे हैं कि उन्हें फिल्म में रोमांचक सिनेमाई अनुभव मिलेगा। फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आएंगी।
Aranmanai 4: रिलीज के लिए तैयार है 'अरनमनई 4', जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें