फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan Health: चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए शाहरुख खान; जांच के बाद दे दी गई छुट्टी

Wed, 22 May 2024 06:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता को बुधवार दोपहर अहमदाबाद के केडी अस्पताल में एडमिट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिन यानी मंगलवार को वे आईपीएल का मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे, जिसकी वजह से वे डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान को डेट करना है टेढ़ी खीर, जानिए 'किंग खान' की शर्तें
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
21 मई को किंग खान अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। इस मुकाबले में किंग खान की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। मैच के बाद वे अहमदाबाद के एक होटल में पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान-शाहरुख खान, किंग - फोटो : सोशल मीडिया
मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अगले दिन यानी 22 मई की दोपहर में शाहरुख की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए केडी अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। हालांकि, अभिनेता को कुछ वक्त के लिए आराम करने की सलाह दी गई है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद किंग खान से मिलने के लिए उनकी दोस्त जूही चावला उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
अहमदाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने कहा, "अभिनेता शाहरुख खान को लू लगने के बाद केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।" अभिनेता अपनी बेटी सुहाना, बेटे अबराम खान और अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ इस आईपीएल मैच को देखने के लिए पहुंचे थे। मैच जीतने के बाद उन्हें मैदान पर खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए भी देखा गया था। अपनी टीम के फाइनल में पहुंचने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख को पिछले साल तीन फिल्मों देखा गया था। पहली फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म जवान ने टिकट खिड़की पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।  इसके अलावा उनकी फिल्म डंकी ने भी अच्छा कारोबार किया था। इन तीनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वे जल्द ही किंग नाम की फिल्म में कथित तौर पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ सुहाना खान भी हैं। इसका निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Sonakshi Sinha: 'तिलस्मी बाहें' गाने को लेकर सोनाक्षी ने किया पोस्ट, बताया शूटिंग का अनुभव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें