दुबई में भारतीय समुदाय को देश का असली ब्रांड एंबेसडर बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘इंडिया पवेलियन 17 लाख दर्शकों के साथ एक बड़ी भीड़ खींचने वाला रहा है। देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है और समारोह न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी हो रहा है।
रणवीर सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : ANI
इसके साथ ही उन्होंने भारत के सॉफ्ट पावर होने के प्रक्षेपण में फिल्मों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत कहानी कहने की भूमि है और फिल्म उद्योग ने विदेशों के लोगों पर बहुत प्रभाव छोड़ा है, वे फिल्मों के जरिए भारत को पहचानते हैं। इसका उद्देश्य भारत को विश्व का कंटेंट उपमहाद्वीप बनाना है। इससे भारत में लाखों नौकरियां पैदा हो सकती हैं और पूरी दुनिया के लिए कंटेंट तैयार करने में मदद मिल सकती है।
वहीं, रणवीर सिंह ने कहा कि भारतीय कंटेंट विश्व मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के कगार पर है। भारतीय मनोरंजन विश्व स्तर पर विस्फोट करने जा रहा है। हमारी कहानियां लोगों को एक साथ बांधती हैं और विदेश में रह रहे भारतीय फिल्मों के माध्यम से भारत से जुड़ जाते हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह और केंद्गीय मंत्री अनुराग ठाकुर रणवीर की ही फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'मल्हारी' गाने पर थिरकते हुए भी नजर आए।