रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नाम- 83
किरदार- कपिल देव
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 83 में रणवीर ने कपिल देव का किरदार निभाया है। इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप विजय की गाथा को दिखाया गया। साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम ने जो इतिहास रचकर वर्ल्ड कप हासिल किया था, जिसमें कपिल देव के योगदान को फिल्म में पास से दिखाया गया है। इस फिल्में में रणवीर की मेहनत साफ देखने को मिली थी। उन्होंने अपने लुक में कई बदलाव किए। घुंघराले बाल, डार्क स्किन और मूंछो के साथ वह बिल्कुल कपिल देव लग रहे थे।