फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: किसका रोल देखकर मनोज बाजपेयी को हुई जलन? अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 05 Jul 2023 05:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 मनोज वाजपेयी हाल ही में फिल्म एक बंदा ही काफी है में नजर आए थे। ओटीटी पर इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। 
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करते हैं। अपार प्रतिभा और लोगों से मिलने वाले बेशुमार प्यार के बावजूद वह लाइमलाइट से दूर बेहद सादगी से रहना पसंद करते हैं। हाल ही में मनोज ने एक प्रमुख मनोरंजन पोर्टल के साथ एक साक्षात्कार में अपने करियर पर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान जब उनसे उस एक फिल्म के बारे में पूछा गया जिसने उन्हें एक अभिनेता के रूप में आकार दिया तो मनोज ने जवाब में फिल्म जंजीर का नाम लिया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उस समय जो दिमाग पर प्रभाव डाला, उसकी बराबरी कोई अन्य फिल्म नहीं कर सकती।

विज्ञापन

Bawaal Teaser: वरुण धवन और जान्हवी ने टीजर में काटा 'बवाल', दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

Trending Videos

विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय वर्मा को देख हुई ईर्ष्या
उन्होंने बताया कि इस तथ्य के बावजूद कि अमिताभ बच्चन फिल्म में शानदार थे, उन्होंने इसे दूसरी बार नहीं देखा, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि रहस्य और पुरानी यादें बर्बाद हो जाएं। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जब उन्होंने दहाड़ में विजय वर्मा को देखा तो उन्हें ईर्ष्या महसूस हुई। उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा थी कि यह भूमिका उन्हें दी जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर विजय उन्हें यह कहते हुए सुनेंगे तो वह तुरंत उनसे कहेंगे सर आपकी झोली में पहले से ही बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं।
Pawan Kalyan: तीसरी बार हुआ पवन कल्याण का तलाक? 10 साल की शादी को एक्टर ने दिया विराम
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा की फिल्मों के फैन हैं मनोज
मनोज ने यह भी खुलासा किया कि वह गोविंदा की फिल्मों के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने गोविंदा के साथ मनी है तो हनी है में काम किया है और अपने सह-अभिनेता से बहुत कुछ सीखा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में मनोज फिल्म एक बंदा ही काफी है में नजर आए थे। ओटीटी पर इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद इसे सिनेमाघरों में भी रिलीज किया गया था। अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही द फैमिली मैन के तीसरे सीजन में नजर आने वाले हैं।
Nikhil Siddhartha: स्पाई की रिलीज के बाद निखिल ने जारी किया माफीनामा, बताई फिल्म के खराब प्रदर्शन की वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें