फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik-Rashid: जिम में एक साथ नजर आए कार्तिक आर्यन-राशिद खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Thu, 26 Oct 2023 12:26 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉलीवुड के शहजादा कार्तिक आर्यन के साथ एक तस्वीर साझा की। दोनों को जिम में कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
राशिद खान, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड में काफी गहरा कनेक्शन है। बहुत से अभिनेताओं को यह खेल बहुत पसंद है। इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन का नाम भी शामिल है। अभिनेता इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। अक्सर वह भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में कार्तिक की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में अभिनेता अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी राशिद खान के साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

Kamal Haasan: '12वीं फेल' के फैन हुए कमल हासन, विधु विनोद चोपड़ा को ऐसी फिल्म बनाने के लिए कहा धन्यवाद

एक साथ दिखे कार्तिक-राशिद
25 अक्टूबर को अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉलीवुड के शहजादा कार्तिक आर्यन के साथ एक तस्वीर साझा की। दोनों को जिम में कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में राशिद खान काली टी-शर्ट और क्रीम ट्राउजर में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी ओर, कार्तिक आर्यन ने ग्रे टी-शर्ट के साथ काली हुडी और मैचिंग स्वेटपैंट पहनी है। उन्होंने स्टाइलिश कैप भी कैरी की थी।
विज्ञापन

पोस्ट में की एक दूसरे की तारीफ 
राशिद ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।'' क्रिकेटर द्वारा साझा की गई पोस्ट पर अभिनेता ने भी प्रतिक्रिया दी। अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अगली बार जब हम मैदान पर डांस करेंगे। आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं।" इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक जल्द ही चंदू चैंपियन में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।
Manoj Bajpayee: मुंबई में रहने और केवल पैसे के लिए फिल्में करते थे मनोज बाजपेयी, बोले- मुझे इसका अफसोस...

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें