फरदीन खान का इंस्टाग्राम पोस्ट
फरदीन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कई रंगों के बीच दो हाथ नजर आ रहे हैं। एक नीले रंग का और एक लाला रंग का। इस पोस्ट के साथ फरदीन ने कैप्शन में लिखा, ''लोग सोचते हैं कि एक सोलमेट आपके लिए एक दम सही है, और ऐसा ही हर कोई चाहता है, लेकिन एक सच्चा सोलमेट एक आईना है, वह व्यक्ति जो आपको वह सब कुछ दिखाता है, जो आपको पीछे खींच रहा है, वह व्यक्ति जो आपको आपके ध्यान में लाता है ताकि आप अपना जीवन बदल सकें।''
फरदीन के इस पोस्ट पर मनीषा कोइराला ने दिया रिएक्शन
फरदीन खीन और मनीषा कोइराला एक साथ वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आए थे। इस सीरीज में मनीषा ने मल्लिकाजान की भूमिका निभाई थी। वहीं फरदीन ने एक नवाब वली मोहम्मद का किरदार निभाया है। इस सीरीज को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। वहीं आज मनीषा ने फरदीन के इस पोस्टर को लेकर लिखा, 'कितना सही...।'
यह भी पढ़ें:
Scarlett Johansson: "यह मेरा आजीवन से सपना रहा है", 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' को लेकर बोलीं स्कारलेट जोहानसन..