फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेक काम: आयुष्मान खुराना ने की मेघना सज्जनार की मदद, भावुक हुईं गोल्ड मेडलिस्ट; कहा- वह मुझे नहीं जानते

Tue, 22 Sep 2026 08:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने एथलीट मेघना सज्जनार की मदद की है। एशियन चैंपियनशिप की मौजूदा गोल्ड मेडलिस्ट ने इस मदद के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।
 
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना, मेघना सज्जनार - फोटो : इंस्टाग्राम@meghana__sajjanar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एशियन चैंपियनशिप की मौजूदा गोल्ड मेडलिस्ट मेघना सज्जनार को राइफल स्पॉन्सर करने का फैसला किया है। यह फैसला उन्होंने मेघना की राइफल से जुड़ी दिक्कतों के बारे में जानने के बाद किया है। आयुष्मान खुराना न तो सज्जनार से मिले थे और न ही उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते थे। फिर भी उनकी स्थिति के बारे में जानने के बाद उन्होंने उनकी राइफल स्पॉन्सर करने की पेशकश की।
विज्ञापन

एथलीट ने अदा किया अभिनेता का शुक्रिया
इस मदद से एथलीट को वर्ल्ड-क्लास इक्विपमेंट मिला और उन्हें अपनी तैयारी से समझौता किए बिना ट्रेनिंग करने और कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने का मौका मिला। सज्जनार ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'वह मुझे नहीं जानते थे। हम कभी नहीं मिले थे। वह बस एक भारतीय एथलीट को ग्लोबल स्टेज पर जीतते हुए देखना चाहते थे। उस राइफल ने मेरे लिए मुकाबला बराबरी का बना दिया, जिससे मैं बिना किसी समझौते के ट्रेनिंग कर पाई, दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों का सामना कर पाई और आज जो हासिल किया है, वह कर पाई।'

मेघना सज्जनार - फोटो : इंस्टाग्राम@meghana__sajjanar
मेघना सज्जनार ने जीता मेडल
हाल ही में मेघना सज्जनार ने कर्णी सिंह रेंज में हुई एशियन चैंपियनशिप में टीम इवेंट में गोल्ड और 10 मीटर एयर राइफल कैटेगरी में इंडिविजुअल ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने काहिरा में 2022 और 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी कुछ ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

बॉक्स ऑफिस: 47वें दिन 'हनुमान अंश' ने दिखाया दम, जानें वीकएंड के बाद कैसा है 'मिर्जापुर द मूवी' का हाल

आयुष्मान ने की बच्ची की मदद
आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना अपनी शानदार अदाकारी के अलावा लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र के जालना का दौरा किया था और वहां अधिकारियों से मुलाकात की थी। उन्होंने एक लड़की का पत्र पढ़ा था जिसमें बताया गया था कि असुरक्षित सड़कों की वजह से लड़कियां स्कूल छोड़ रही हैं। अभिनेता ने जिला कलेक्टर को इस बारे में एक पत्र लिखा और उम्मीद जताई कि समस्या का समाधान होगा।

आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
बच्चों के अधिकारों की करते हैं बात
बता दें कि आयुष्मान खुराना UNICEF इंडिया के नेशनल एंबेसडर हैं। वह अक्सर बच्चों के अधिकारों, ऑनलाइन सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और लैंगिक समानता को बढ़ावा देते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना का वर्कफ्रंट
  • आयुष्मान खुराना जल्द ही सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आएंगे। 
  • इस फिल्म में शरवरी, अनुपम खेर, सौम्या टंडन, सीमा पाहवा और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
  • फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है और इसके 27 नवंबर को रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें