मशहूर फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। उनकी पत्नी का नाम रुपाली बरुआ है और वो असम की रहने वाली हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम आशीष विद्यार्थी एक बार फिर से दूल्हा बने हैं। उन्होंने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है। आशीष ने असम की रुपाली बरुआ से शादी कर ली है। बताया जा रहा है उन्होंने कुछ करीबियों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की है। रुपाली फैशन के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं।