बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को शायद भारत से ज्यादा चीन में पसंद किया जा रहा है। दरअसल, इस फिल्म ने चीन में 450.39 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है जबकि भारत में इसने 387.38 करोड़ रुपए ही कमाए। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें- चीन के बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' ने 'गार्जियन्स ऑफ दी गैलेक्सी वॉल्यूम 2' को भी पछाड़ा
बता दें कि चीन में केवल 12 दिन में ही 'दंगल' ने ये कमाई की। चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म आमिर की ही 'पीके' थी लेकिन अब ये रिकॉर्ड 'दंगल' ने अपने नाम कर लिया है। वहां 'पीके' की कमाई 140 करोड़ रुपए थी।
#Dangal maintains the speed on weekdays in China... Week 2 [updated]:
Mon: $ 4.95 mn
Tue: $ 4.92 mn
Total: $ 70.33 million [₹ 450.39 cr]
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 17, 2017
हालांकि चीन में इसे अलग नाम से रिलीज किया गया है। वहां ये फिल्म 'शुओई जियाओ बाबा' नाम से रिलीज हुई है जिसका मतलब है 'आओ कुश्ती लड़ें'। चीन में इसे करीब 7000 स्क्रीन्स मिलीं।