फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol: फिल्मों में नजर आएगी देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी, बॉबी के दोनों बेटे आर्यमान-धरम करेंगे डेब्यू

Thu, 01 May 2025 03:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aryaman And Dharam Debu:धर्मेंद्र के बाद उनके दोनों बेटे बॉबी देओल और सनी देओल फिल्मों में आए और अब देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी भी बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। 
 
विज्ञापन
Bobby Deol: फिल्मों में नजर आएगी देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी, बॉबी के दोनों बेटे आर्यमान-धरम करेंगे ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगुवा और डाकू महाराज में नजर आए बॉबी देओल ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके दोनों बेटे आर्यमान और धरम भी अभिनेता बनना चाहते हैं, जिसके लिए वह इन दिनों कई निर्दशकों को असिस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

बॉबी के दोनों बेटे करेंगे बॉलीवुड डेब्यू
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबित, बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके बेटे आर्यमान और धरम बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। दोनों बेटे अभी निर्देशकों और फोटोग्राफरों के साथ काम करके अनुभव ले रहे हैं। बॉबी ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी, लेकिन एक्टिंग की राह चुनने से कभी नहीं रोका। 


 

कैसा रहा बॉबी का बचपन
बॉबी ने यह भी बताया कि उनका बचपन साधारण था। उनके घर में फिल्मी माहौल नहीं था, न ही पार्टियां होती थीं और न फिल्मों की बातें। बॉबी के पिता को लोगों का बहुत प्यार मिलता था, जिसे देखकर वे अक्सर हैरान हो जाते थे। बॉबी ने कहा, ''मैंने अपने बच्चों को बहुत पढ़ाया। मैंने कहा पढ़ो, आप कुछ और करो। मैंने उनको एक्टर बनने के लिए कभी रोका नहीं रोका। मैं चाहता हूं रहा की पढ़े, लिखे, समझे। इसीलिये पढ़े और अपनी समझ बढ़ाएं।''

 
विज्ञापन

बॉबी का वर्कफ्रंट 
बॉबी देओल जल्द ही साउथ फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 - तलवार बनाम आत्मा' में नजर आएंगे। यह एक भारतीय तेलुगु ऐतिहासिक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसका निर्देशन कृष जगरलामुडी और एएम ज्योति कृष्णा ने किया है। इसकी पटकथा जगरलामुडी और साईं माधव बुर्रा ने मिलकर लिखी है। यह कहानी डाकू वीरा मल्लू के जीवन को दर्शाती है। इस फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी और नोरा फतेही भी नजर आएंगी। यह 17वीं शताब्दी के मुगल साम्राज्य पर आधारित होगी। यह फिल्म 9 मई 2025 को रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें:
The Bhootnii X Review: क्या भूतनी बन दर्शकों को डरा पाईं मौनी रॉय, जानिए रिलीज के बाद कैसा मिल रहा है रिस्पांस..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें