फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waves Summit: 'वेव्स 2025' में दीपिका का दुपट्टा ठीक करती नजर आईं मीरा राजपूत, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Thu, 01 May 2025 03:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mira Rajput- Deepika Padukone: वेब्स 2025 समिट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में मीरा राजपूत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का दुपट्टा ठीक करती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 1 मई, 2025 यानी आज से शुरू हुए वेव्स समिट 2025 में दीपिका पादुकोण और मीरा राजपूत का एक दिल छूने वाला पल सुर्खियां बटोर रहा है। समिट में दीपिका की खूबसूरत एंट्री और मीरा द्वारा उनकी मदद करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस खास पल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

Kavita Krishnamurthy: 'संगीत का कोई धर्म नहीं...', भारत में पाक कलाकारों पर लगे बैन पर बोलीं कविता कृष्णमूर्ति

मीरा ने जीता दिल
वेव्स समिट के पहले दिन दीपिका पादुकोण बेज रंग के सलवार-सूटऔर दुपट्टे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद उनका दुपट्टा थोड़ा हट गया था। तभी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने उनकी मदद की। एक वायरल वीडियो में मीरा दीपिका का दुपट्टा ठीक करती नजर आईं। इसके बाद दीपिका ने मुस्कुराते हुए मीरा को गर्मजोशी से गले लगाया। दोनों के बीच के इस दोस्ताना पल को देखकर फैंस का दिल पिघल गया।
Fawad Khan: 'फवाद भाई फिल्म आपकी, मसला बॉर्डर पर और...', PAK सेलेब्स के बैन होने पर इस एक्टर ने ली चुटकी

फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर फैंस ने मीरा और दीपिका की खूब तारीफ की। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "स्वीट।" एक अन्य फैन ने लिखा, "ओह मीरा ने बहुत अच्छा काम किया और अंत में गले मिलना भी प्यारा था। मीरा और दीपिका को साथ में देखकर अच्छा लगा।" इसके अलावा कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

समिट में हेमा मालिनी के साथ दिखीं दीपिका
दीपिका ने समिट में न केवल अपनी खूबसूरती से ध्यान खींचा, बल्कि अपने व्यवहार से भी फैंस का दिल जीता। वह दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ समिट में पहुंचीं और उनका ख्याल रखते हुए उनके पीछे-पीछे चलीं। दीपिका का यह सम्मानजनक व्यवहार भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फैंस ने उनकी सादगी और बड़ों के प्रति सम्मान की तारीफ की।

विज्ञापन

इस खास सत्र में लेंगी हिस्सा
दीपिका समिट के एक खास सत्र 'द जर्नी: फ्रॉम आउटसाइडर टू रूलर' में हिस्सा लेंगी। इस सेशन में वह शाहरुख खान के साथ अपनी बॉलीवुड यात्रा और एक आउटसाइडर के रूप में सफलता की कहानी साझा करेंगी। इस चर्चा को करण जौहर होस्ट करेंगे। दीपिका के फैंस इस सेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें