फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol: बॉबी देओल ने किया खुलासा बेटे आर्यमान और धरम बनेंगे एक्टर, ' लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो...'

Sun, 14 May 2023 04:44 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी वेब सीरीज आश्रम से एक बार फिर तहलका मचाने वाले अभिनेता बॉबी देओल ने खुलासा किया है कि उनके बेटे भी एक्टर बनेंगे।
विज्ञापन
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी वेब सीरीज आश्रम से एक बार फिर तहलका मचाने वाले अभिनेता बॉबी देओल ने खुलासा किया है कि उनके बेटे भी एक्टर बनेंगे। बॉबी चाहते हैं कि उनके बेटे नॉर्मल जिंदगी बिताएं। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। बॉबी देओल ने बताया कि उनके बेटे अभी पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अपने बेटों पर गर्व है।

विज्ञापन


मैं नहीं चाहता कि वे ग्लैमर के साथ आगे बढ़ें'
बॉबी देओल ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को लाइमलाइट से क्यों दूर रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉबी देओल ने कहा, 'वे सामान्य बच्चे हैं, मैं चाहता हूं कि वे नॉर्मल लाइफ जीएं। वे स्पेशल नहीं हैं, वे नॉर्मल हैं। मैं नहीं चाहता कि वे ग्लैमर के साथ आगे बढ़ें क्योंकि ये आपको चीजों से दूर ले जा सकता है। यही वजह है कि हम ऐसे हैं। मुझे इसी तरह लाया गया था। (इसके अलावा) वे शर्मीले हैं वे पैप्स द्वारा क्लिक नहीं कराना चाहते'

'मुझे उन पर बहुत गर्व है, वे अभी पढ़ रहे हैं'
बॉबी ने आगे कहा, 'वे एक्टर बनेंगे। वे अभी पढ़ रहे हैं। मेरे बेटे न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहे हैं, मुझे उन पर बहुत गर्व है कि उन्होंने खुद को एजुकेटेड करने के लिए अपनी सारी कोशिशें लगा दी हैं। उन्होंने चीजों को आसानी से हासिल नहीं किया है। मैं काफी उत्साहित हूं।'
विज्ञापन


रणबीर कपूर के फैन हैं बॉबी देओल
बॉबी देओल ने रणबीर कपूर की भी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, 'मैं रणबीर का बहुत बड़ा फैन हूं। वह एक कमाल के अभिनेता हैं। उनके साथ काम करना अद्भुत और मजेदार है। संदीप ऐसे किरदारों को सामने लाते हैं जिन्हें इंसान दिखाना पसंद नहीं करता है।' संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म एनिमल में रणबीर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिंगर पापोन ने दी बीमारी को मात, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भरी इस देश की उड़ान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें