फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे मिला था ‘एनिमल’ में अबरार का रोल, विलेन का किरदार निभाने पर पिता ने पूछा था ये सवाल; बॉबी ने किया खुलासा

Wed, 20 May 2026 10:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bobby Deol: काफी समय के बाद एक्टर बॉबी देओल ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ से कमबैक किया था। अब हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म में रोल कैसे मिला। 
विज्ञापन
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ में अपने दमदार किरदार ‘अबरार हक’ से जबरदस्त वापसी की थी। उनकी यह परफॉर्मेंस काफी चर्चा में रही और फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि आखिर उन्हें यह रोल कैसे मिला और इस किरदार पर उनके पिता धर्मेंद्र का क्या रिएक्शन था।

ऐसे मिला था अबरार का रोल

विज्ञापन

शेखर सुमन के टॉक शो में बात करते हुए बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उन्हें ‘एनिमल’ में रोल कैसे मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का फोन आया था। डायरेक्टर ने उनसे कहा कि उन्होंने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की एक तस्वीर देखी थी और उसमें बॉबी का एक्सप्रेशन उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने उसी वक्त तय कर लिया कि यही उनके किरदार के लिए सही इंसान हैं।

फिल्म एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

विलेन के रोल पर ये था धर्मेंद्र का रिएक्शन 
बॉबी ने यह भी बताया कि जब ‘एनिमल’ रिलीज हुई, तो धर्मेंद्र ने उनसे पूछा, ‘क्या तुम फिल्म में विलेन हो?’ इस पर बॉबी ने कहा, ‘हाँ, लेकिन यह बहुत अच्छा रोल है।’ उन्होंने हंसते हुए बताया कि धर्मेंद्र उन्हें प्यार से ‘लॉर्ड  बॉबी’ भी कहने लगे थे।

फिल्म 'एनिमल' - फोटो : इंस्टाग्राम@vangaism

रोल के लिए सीखी थी साइन लैंग्वेज 
इस रोल के लिए बॉबी देओल ने साइन लैंग्वेज भी सीखी। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें करीब डेढ़ साल इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उनके मन में कई बार डर आया कि कहीं उन्हें फिल्म से हटा तो नहीं दिया जाएगा, क्योंकि लंबे समय तक रणबीर कपूर के हिस्से की शूटिंग चल रही थी। लेकिन उन्होंने कहा कि संदीप रेड्डी वांगा ने हमेशा उन पर भरोसा बनाए रखा।

ये भी पढे़ं- ‘ऑफ कैंपस’ की इस एक्ट्रेस ने दिलाई महिमा चौधरी की याद, इंटरनेट पर मचा हंगामा; फैंस ने कहा- ‘कार्बन कॉपी’

विज्ञापन

फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में नजर आएंगे बॉबी देओल
बता दें कि दिसंबर 2023 में रिलीज हुई ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं हाल ही में बॉबी देओल फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में दिखाई दिए थे। बॉबी आने वाले दिनों में फिल्म बंदर में नजर आएंगे, जो 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें