फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol: 'शोले' के 4K वर्जन की स्क्रीनिंग में पहुंचे बॉबी देओल, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई फिल्म

Sun, 07 Sep 2025 04:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sholay Toronto Film Festival 2025: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में 'शोले' के 4K संस्करण का भव्य प्रीमियर रखा गया। जिसमें बॉबी देओल से लेकर रमेश सिप्पी तक शामिल हुए।
 
विज्ञापन
शोले फिल्म की स्क्रीनिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@filmheritagefoundation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की प्रसिद्ध फिल्म 'शोले' के पुनर्स्थापित 4K संस्करण का प्रीमियर शनिवार को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) के 50वें संस्करण में हुआ। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान बॉबी देओल और इस फिल्म के निर्देशन रमेश सिप्पी शामिल हुए।
विज्ञापन

 

बॉबी देओल ने की पिता धर्मेंद्र की जगह शिरकत
अभिनेता बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्रीमियर में हिस्सा लिया। उनके साथ फिल्म 'शोले' के निर्देशक रमेश सिप्पी, निर्माता शहजाद सिप्पी और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन (FHF) के निदेशक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर भी मौजूद थे। बॉबी ने प्रशंसकों से मुलाकात की और उनके लिए ऑटोग्राफ भी दिए। FHF ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'शोले के पुनर्स्थापित संस्करण का TIFF के 50वें संस्करण में शानदार प्रीमियर हुआ। रमेश सिप्पी, बॉबी देओल, शहजाद सिप्पी और शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने रेड कार्पेट पर प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया।'

विज्ञापन

बॉबी देओल का वर्कफ्रंट
बॉबी देओल जल्द ही फिल्म 'जन नायकन' में नजर आएंगे। 'जन नायकन' तमिल भाषा की राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। इस फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस ने किया है। इस फिल्म में विजय, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इन सभी के अलावा फिल्म में ममिथा बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि भी हैं। 

यह भी पढ़ें: Anil Kapoor: 'नायक' की रिलीज के 24 साल हुए पूरे, पहले यह फिल्म शाहरुख खान-आमिर को हुई थी ऑफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें